Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार की एक अभूतपूर्व योजना



    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार सीतामढ़ी   
    कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर-रौशन कुमार साह। 
    सीतामढ़ी :राज्य सरकार की  बेहतरीन पहल।राज्य के लगभग 40 लाख लोग पेंशन योजना से होंगे लाभान्वित।मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार की एक अभूतपूर्व योजना है। इसमें 60 साल की आयु या उससे अधिक आयु के सभी आयवर्ग के लोग आच्छादित है । 

    केवल वही लोग इससे बाहर है जिन्हें सरकार द्वारा किसी प्रकार की पेंशन प्राप्त हो रही हो(सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त या हमारी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन)। इसमे APL या BPL का बंधन नही होगा। बिहार में लगभग 40 लाख लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।


          यह भी पढ़े :अब कोषागार में नही जाएगी फाइल और मैसेंजर

    डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए लाभार्थी को RTPS काउंटर पर अपना आवेदन जमा करना होगा, जिसमें उन्हें 1. अपना आवेदन 2. आधार को अपने एकाउंट से लिंक करने का सहमति पत्र . 3.बैंक पासबुक की छायाप्रति 4. आधार की छायाप्रति जमा करना होगा।  उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के बीच उक्त योजना के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

        यह भी पढ़े :जवानों के शहीद के दिनों से गांव टोले मुहल्ले में युवाओं समेत दे रहे श्रद्धांजलि।

     01 मार्च 2019 से प्रत्येक प्रखंड में RTPS काउंटर पर एक पंचायत के लिए एक दिन का निर्धारण राजय स्तर से किया जा रहा है उसदिन उस पंचायत के पंचायत सचिव, इंदिरा आवास सहायक, कर्मचारी, विकास मित्र सभी उपस्थित रहेंगे और आवेदन की जांच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को समर्पित कर देंगे। इससे लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन भी हो जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी पुनः आधार सहमति पत्र को बैंकवार समेकित रूप से संबंधित बैंक को भेज देंगे।  


    यदि कोई लाभार्थी का बैंक एकाउंट आधार से लिंक नही होगा तो संबंधित बैंक द्वारा उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा।  तत्पश्चात् उक्त आवेदनों को अन्य योजनाओं की तरह संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अनुमंडल पदाधिकारी को स्वीकृति हेतु भेजेंगे। 

    यह भी पढ़े :कई मामलों में वांछित अपराधी को कर्ताहाँ थाना के पुलिश ने एक उजले रंग के अपाची बाइक के सांथ धर दबोचा।

    उन्होंने बताया कि  राज्य स्तर से ही पंचायतवार तिथि निर्धारित कर भेजी जा रही है ताकि RTPS काउंटर पर एकसाथ ज्यादा भीड़ ना हो सके। एक माह के रोस्टर के बाद पुनः पंचायतवार छूटे हुए लाभार्थियों के लिए रोस्टर निकाला जाएगा।पूरी प्रक्रिया जुलाई महीने तक चलेगी और अगस्त में DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि सीधे भेजी जाएगी।लाभार्थियों को लाभ 01अप्रैल से ही देय होगा।

    Posted by:कुलदीप सिंह 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728