Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर शैलेन्द्र कुमार,कनीय अभियंता,जल निस्सरण प्रमंडल, बुरे फंसे

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »सीतामढ़ी बिहार
    कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर विक्की कुमार 

    ब्रेकिंग-सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर शैलेन्द्र कुमार,कनीय अभियंता,जल निस्सरण प्रमंडल,सीतामढ़ी बुरे फंसे।गौरतलब हो कि 20 फरवरी2019 को रात्रि 10.55बजे उनके द्वारा किये गए पोस्ट पर जिला प्रशासन की सोशल मीडिया निगरानी सेल ने अविलम्ब डीएम को सूचित किया।

    यह भी पढ़े :पुनौरा धाम में बनेगा मिनी अर्बन हाट


    डीएम के आदेश पर एसडीओ ,सदर मुकुल कुमार गुप्ता ने कनीय अभियंता शैलेन्द्र कुमार को स्पस्टीकरण करते हुए 24 घंटे के अंदर जबाब मांगा है, और कहा है कि क्यों नही सोशल मीडिया कानून की सुसंगत धाराओं के तहत आप पर करवाई की जाय। बताते चले कि   सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना एवम शेयर करना कानून जुर्म है |

    यह भी पढ़े :कई दशक बाद पुनौरा धाम में दस दिवसीय श्री सीताराम नाम महायज्ञ की शुरुआत

    इसके लिए तीन लाख तक जुर्माना एवम सजा दोनों का प्रावधान है।डीएम ने अपील जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट को कदापि शेयर नही करे।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि सोशल मीडिया में अपवाह फैलाकर शांति,सदभाव बिगाड़ने वाले चाहे कोई भी हो,बख्शे नही जाएंगे।साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है,जो अपनी पैनी नजर रखे हुए है।

    Posted By:राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728