बिहार सरकार के तुगलकी फरमान के खिलाफ, क्रिकेट खिलाड़ीयो का विरोध मार्च
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन पवन साह सवांददाता अवध बिहारी उपाध्याय
सीतामढ़ी :आज दिनांक 28-02-2019 को सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ (तदर्थ समिति) द्वारा मोईनुल हक स्टेडियम का करार रद्द करने के खेल विभाग, बिहार सरकार के तुगलकी फरमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिला के , खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
जानिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ,वायुसेना के पायलट को बिना शर्त छोड़ने के पहले क्या बोले
प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों ने गोयनका कॉलेज से मेहसौल चौक तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला और बिहार सरकार के तुगलकी फरमान को क्रिक्रेट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के हाथों में प्ले कार्ड थे, जिसपर लिखा था ‘कुछ लोगों की गलती की सजा बिहार के क्रिक्रेटर को मत दो।’ इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों ने बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार का पुतला दहन किया।पूर्व क्रिकेटर विनीत सिंह का कहना है कि कुछ लोगों की गलतियों की सजा पूरे क्रिकेट को देना गलत है। दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन मोईनुल हक स्टेडियम में क्रिकेट को बंद करना खेल भावना और खिलाड़ियों के विरुद्ध है। आखिर स्टेडियम में क्रिकेट के अधिकारी तो नहीं खेलते हैं, बल्कि खिलाड़ी ही खेलते हैं। इसका नुकसान सीधे तौर पर क्रिकेटरों को भुगतान पड़ेगा, जो सरासर गलत है।
पायलट अभिनंदन वर्धमान को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा।पाकिस्तान: इमरान खान
विरोध मार्च में तदर्थ समिति के सदस्य मो. इमरान खान, पूर्व क्रिकेटर रितेश कुमार सिंह, समरेश परमार, मो. नोमान अंजुम, मो. शम्स शाहनवाज, मनीष कुमार, दीपू जैसवाल, पंकज मस्करा, मो. तौकीर अनवर आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।Posted By:कविता चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद