Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आर्थिक हल युवाओ का बल

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन पवन साह सवांददाता अवध बिहारी उपाध्याय 

    सीतामढ़ी-बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कर्तव्य सेवा संघ द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम मधुरापुर,बाजपट्टी के कुशल प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र सह समान समारोह का आयोजन किया गया, 


    कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उदघाटन डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र नें दीप प्रज्वलित कर किया,डॉ कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों के अपने संबोधन में कहा की बच्चे देश के भविष्य है इसे सही दिशा में जाना चाहिए चाहे वो कछुए के चाल में ही सही सफलता मिलना तय है । मंच के संचालक कर रहे संस्था के सचिव सुधीर मिश्र नें प्रशिक्षणार्थियों को आत्म निर्भर बनना और इसे संयोग कर रखने की नसीहत दी |


    कार्यक्रम के दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि सांसद रामकुमार शर्मा नें बच्चे को देश का भविष्य बताया औऱ आर्थिक हल युवाओ का बल कार्यक्रम को और जन-जन तक पहुचने की और सभी को इस कम्प्यूटर युग में प्रशिक्षित होने के लिए उत्प्रेरित किया,विशिष्ट अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमाल कुमार नें मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे आने को कहा,श्री कुमार नें आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और 18 वर्ष के आयु के प्रशिक्षणार्थियों को जिसका नाम मतदाता सूची में अंकित नही है उसे अंकित कराने पर भी बल दिया ।


    कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत केन्द्र समन्यवक सर्वधीर मिश्र, एल एफ सुप्रिया कुमारी,रोहित मिश्र,,राकेश पाठक और विकाश कुमार ने किया । कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक विद्याभूषण मिश्र, सागर कुमार,मणिशंकर सिंह,राहुल कुमार, मो.आरिफ हुसैन अमित सहाय समेत कई गण्यमान्य लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया ।कार्यक्रम के अंत में पुलगाम में शहीद वीर जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया ।

    जानिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ,वायुसेना के पायलट को बिना शर्त छोड़ने के पहले क्या बोले


     सीतामढ़ी-कर्तव्य सेवा संघ द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम मधुरापुर बाजपट्टी द्वारा भारत के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान आतंकियों को सफाया करने के बाद विजय जुलूस पद यात्रा सांसद राम कुमार शर्मा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार,संस्था के सचिव सुधीर मिश्र ने सामूहिक रूप से झंडा दिख कर रवाना किया ,पद यात्रा में कोर्ट बाजार सर्वोदय नगर से गौशाला चौक मुर्लियाचक होते हुए अशाश्रम तक समाप्त किया गया ,जुलूस में शामिल मोनिका कुमारी,अन्नू कुमारी,शिल्पी कुमारी,सुभाष कुमार मनीष कुमार समेत सैकड़ो प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा भारत मार की जय के नाराओ से शहर गूंजता रहा

    Posted By :अनुज 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728