Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पटना :वेटरंस इंडिया का एक दिवसीय उपवास धरना प्रदर्शन


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन पवन साह
    सवांददाता अवध बिहारी उपाध्याय

    वेटरंस इंडिया बिहार के बैनर तले  एक दिवसीय उपवास धरना प्रदर्शन  का आयोजन  पटना गर्दनीबाग  धरना स्थल पर किया गया प्रदेश सचिव  कमांडो राकेश रंजन के कुशल निर्देशन एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश द्विवेदी जी के अध्यक्षता में बिहार राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सैनिक और उनके परिवार के  सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया |

    यह भी पढ़े :सीतामढ़ी में खुला हीरो इलेक्ट्रिक का शोरूम,फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध

     (वेटरन्स ऑफ बिहार) बिहार सरकार को अपनी एकता, अखण्डता और अनुशासन का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया इस आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में राज्य के पूर्व सैनिकों का अहम योगदान रहा जिला संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि बिहार एक पहला राज्य है जिसमें पूर्व सैनिक अपने हक के लिए जो भारत सरकार से मुहैया है संविधान नहीं है |


    उसके लिए हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि अन्य राज्यों में यह सुविधा पूर्व से मिल रहा है  सीतामढी़ से जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मी राय जी के अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया ।  हमारी 5 माँगे हैं और ये माँग उचित है।  

    यह भी पढ़े :मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , बिहार का अब तक का सबसे बरी बैंक लूट कांड के अपराधी को धर दबोचा ,10 करोड़ का सोना वरामद

    यह भी पढ़े :नागमणि ने प्रेस वार्ता कर उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले: लाठीचार्ज में घायल नहीं हुए थे कुशवाहा

    वेटरन्स इंडिया की पांच सूत्रीय माँग इस प्रकार है:-


    1.  बिहार सरकार की नौकरी में केंद्र सरकार के नियमानुसार और अन्य राज्यों की तरह पूर्व सैनिकों को कोटा मिले।
    2. सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के आश्रितों को राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान के सभी फेकल्टी में कोटा मिले।
    3.  बिहार के सभी जिला में सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना एवं उसके पदाधिकारी भी पूर्व सैनिक ही हो ।
    4. सैप जवानों की सेवा और वेतनमान स्थाई हो ।
    5.  BMP (बिहार मिलिट्री पुलिस) 16 का पुनर्गठन हो जिसमें सिर्फ पूर्व सैनिकों के भर्ती का प्रावधान था वो लागु हो ।और हमारी मांग को राज्य सरकार अभिलंब लागू नहीं करती है तो हम चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
    धन्यवाद पूर्व सैनिक अनिल कुमार, जिला संयोजक सीतामढ़ी (बिहार)


    Posted By:अंजलि 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728