भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने संगठन का विस्तार किया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
दिनांक 09-02-2019 को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी श्री अमित यादव एवं नेशनल कोआर्डिनेटर श्री राजेश सन्नी के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अद्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने मेहसौल गोट निवासी मोहम्मद अब्दुल्लाह को युवा कांग्रेस के ‘शक्ति प्रोजेक्ट’ का जिला संयोजक मनोनीत किया है।
यह भी पढ़े-वैशाली,मुजफ्फरपुर के किसानो में देखने को। मिली कही खुशी तो कही गमवहीं, जानकी स्थान निवासी राहुल रमेश गुप्ता और बथनाहा के सिकन्दर कुशवाहा को युवा कांग्रेस का जिला सचिव नियुक्त किया है। बथनाहा विधानसभा कमिटी का गठन करते हुए विवेकानंद कुमार को अध्यक्ष, भाई रणवीर पासवान को उपाध्यक्ष तथा मो. सरफराज, राजू कुशवाहा, सुधीर कुमार साह, पूजा कुमारी, अन्नु कुमारी और सविता सिंह को विधानसभा सचिव नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े-वैशाली :बिजली पोल गाड़ने के विवाद में दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट
वहीं, कन्हवा निवासी मो. अरशद अली को परिहार विधानसभा अध्यक्ष, मो. शब्बीर को उपाध्यक्ष तथा राम सकल राय और इरफाना परवीन को परिहार विधानसभा का सचिव मनोनीत किया है। जबकि रमेश कुमार साह को सीतामढ़ी विधानसभा युवा कांग्रेस का सचिव और मेहसौल पूर्वी के मो. शाहिद को डुमरा प्रखंड युवा कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह भी पढ़े-बेतिया ।सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी आम जनता को बताए
इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए जिला युवा कांग्रेस अद्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नियुक्तियां की गई हैं। मो. शम्स ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशव चंद यादव जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी श्री राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएंगे।
Posted By:रोहित कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद