निर्वाचन के समय बेहतर कार्य का एक ही मूल मंत्र है कि अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण करें.. डीएम
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन पवन साह सवांददाता रौशन कुमार साह
सीतामढ़ी:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों के लिए प्रतिदिन विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
निर्वाचन संबंधी कार्यों की सुगमता के दृष्टिकोण से जिला स्तर पर कोषांग का गठन भी किया गया है। कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उन दिशानिर्देशों के मुताबिक निर्धारित समय पर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन के कार्य अति महत्वपूर्ण होते हैं, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
यह भी पढ़े :बेतिया: ग्रामीण को अपहरण कारी अभियुक्त खुलेआम घूम कर जान मारने की धमकी दे रहे हैं
उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय बेहतर कार्य का एक ही मूल मंत्र है कि अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण करें एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यों का हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आप अपने संबंधित क्षेत्रों के सेक्टर का निर्धारण करते हुए सेक्टर दंडाधिकारियों की सूची जिला मुख्यालय को अविलंब भेजें।
साथ ही अभी से ही सभी मतदान केंद्रों पर स्वयं भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा: दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें, ताकि निर्वाचन के दिन किसी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही प्रत्येक दिन ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हो रहे भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों को तत्परता के साथ पढ़ें एवं निर्देश का पूरी संवेदनशीलता के साथ अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें,
अन्यथा कोताही पाए जाने पर जनप्रतिनिधित्व कानून की सुसंगत धाराओं के मुताबिक कठोर कार्रवाई होगी।
उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भेद्य(vulnerable) इलाकों की मैपिंग एवं संवेदनशील बूथों को चिन्हि्त करते हुए सेक्टर दंडाधिकारियों की सूची अविलंब भेजने के कड़े निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :बिहार में पत्रकारों को मिला बड़ा सम्मान ,छह हजार रुपये की पेंशन हर माह दी जायेगी,आइये जानते है किसे और कैसे मिलेगी
इसके अलावा उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजील के रूप में ऐप विकसित किया है, जिसके माध्यम से कोई भी निर्वाचन संबंधी शिकायत अथवा सूचनाएं दे सकता है, जिसका ऑनलाइन निपटारा करने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। संबंधित पदाधिकारी उस ऐप को देखें एवं निर्देशानुसार उसके अनुपालन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण की अविलंब व्यवस्था रोस्टर एवं कैलेंडर बनाकर शुरू करें ताकि प्रथम दौर का प्रशिक्षण फरवरी माह में पूर्ण किया जा सके।
Posted By:
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद