Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वैशाली :बिजली पोल गाड़ने के विवाद में दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट



     WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर  
    सवांददाता नागमणि 

    वैशाली :महनार अनुमंडल के देशरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर की है जंहा  बिजली खम्भा लगाने के विवाद में दो पक्षो में जमकर  मारपीट हो गई। वहीं  एक पक्ष के धर्मवीर कुमार राम,सुनीता देवी,नरेश राम समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। 

    यह भी पढ़े-लालगंज :70 वर्षीय वृद्ध का सर फोड़ने वाला अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहा है ,पुलिस प्रसासन आंखे मुंदी बैठी है

    जिसे महनार हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है  वही दो लोगों कोहालत गंभीर बनी हुयी है  हाजीपुर सदर भेजा गया है। नरेश कुमार ने थाने को दिए आवेदन में  कहा की सुवह जब हम अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी अशोक राम पिता ब्रह्मदेव राम,,उमेश राम,अशोक राम,राजाबाबू राम,प्रेमदास राम, शिवनाथ राम,सभी पूर्व की योजना के अनुसार अपने हाथो में लाठी डंटे,फरसा,चाकू,तलवार,लिए आ धमके |

    यह भी पढ़े-पटना :शहीद जगदेव सेना ने उपेन्द्र कुशवाहा का पुतला दहन किया गया

    और बोलने लगा की आज घर के बीचो बीच बिजलीं का तार खीचेंगे और जो बोलेगा उसकी हत्या कर दूंगा,इसी बीच मेरा छोटा भाई धर्मवीर मना करने आया तो सभी लोग उसपर टूट पड़े और जो बचाने आये सभी को  तलवार,चाकू से हमला कर घायल कर दिया और जब मेरी पत्नी सुनीता देवी  शोर सुनकर घर के बाहर आई तो सभी आरोपी ने उसे भी बुरी तरह पीटा और गले की सोने की चैन भी छीन लिया ‌।




    Posted By:अंजली 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728