Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वैशाली :वैशाली जिले के कर्ताहाँ थाना पुलिस को अपराधी की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौपी गयी है



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर     
    सवांददाता नागमणि की रिपोर्ट

    वैशाली:देश में पुलिस बल को सार्वजनिक व्यवस्था का रख-रखाव करने तथा अपराधों की रोकथाम और उनका पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है | मगर बिहार में वैशाली जिले के कर्ताहाँ थाना  पुलिस को अपराधी की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौपी गयी है |

      

    पीड़ित वृद्ध आज जिंदगी और मौत से जूझ रहे 

    ऐसा इस लिए लिख रहे की एक 70 वर्षीय वृद्ध को तीन चार हथियारबंद अपराधियों ने उक्त घटारो निवासी भरत प्रसाद सिंह को दरवाजे पे चढ़कर मारपीट कर लहूलुहान कर हाथ तोड़ दिया। आज इस बात को लगभग तिन महीने बीत चूका है पर पीड़ित को अभी तक कानून से इंसाफ नहीं मिला है और परिवार वाले दर-दर की ठोकरे खा रहा है | वृद्ध आज भी विस्तर पर पड़े वृद्ध जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।लेकिन कर्ताहाँ थाना की पुलिश आज भी इस हक़ीक़त से बेखबर है।प्रसासन की यह रवैया से यहां के ग्रामीण समेत आमजन बौखला उठे है।

    यह भी पढ़े :मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , बिहार का अब तक का सबसे बरी बैंक लूट कांड के अपराधी को धर दबोचा ,10 करोड़ का सोना वरामद

    पुलिस की अपराधी से सांठगांठ

    किसी का कहना है कि घटना को महीनों बीत गए जिस पर खुद पीड़ित वृद्ध तीन लोगों पर फ़र्द्वब्यान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करवाया था.इसके बाद बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।वही किसी का यह भी कहना है कि पुलिस अपराधी से सांठगांठ कर पैसे लेकर खुद बेखबर है।और अपराधी सरेआम चौक, चौराहे,गांव,घरों में घूम रहा है।जिसे समाज को ही नही बल्कि एक आपराधिक छवि को बढ़ावा दे रहा है।और पीड़ित के लिए तो ऐसे भी चुनौती का रूप रेखा तैयार कर रखा है।

    यह भी पढ़े :अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को बड़ा हमला, नरेंद्र मोदी झूठ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं

    पुलिस प्रशासन का नहीं हजम होने वाला बहाना 
    अपराधी अपने ठिकाने पर नही है।तक़रीबन तीन बार रेड करवा चुका हुँ उससे संबंधित ठिकानों का पता नही चल रहा है।आखिर रह कहाँ रहा है।यदि ठिकाने बताने वाले सही ठिकाने का पता बताते तो उसे ससमय गिरफ्तार किया जा सकता है।ऐसे उसपर आईओ भी नियुक्त की गई है इसलिए अब विशेष रूप से आईओ की जिम्मेदारी होगी---संतोष कुमार पंकज कर्ताहाँ थानाध्यक्ष,प्रखंड लालगंज।


    केस का आईओ राधेश्याम है का क्या कहना

    लगातार छापेमारी की गई जिसमें एक अज्ञात चला आया।जिस दौरान भरत सिंह को बुलाकर दिखाया गया जिन्होंने पहचानने से इनकार कर दिया।इसलिए उसे छोड़ दिया गया है।हालाकि प्रयास जारी है।

    यह भी पढ़े :Priyanka Gandhi Road Show LIVE: प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो कर रहे हैं।

    क्या कहते है पीड़ित परिजन--
    जब जब प्रसाशन को उक्त दोषियों को गिरफ्तारी की बात करते है तो उक्त अपराधी कहाँ रहता है जिसकी जानकारी की बात बराबर करते है।यह प्रसाशन का काम है हम परिजनों का नही यदि यहाँ से न्याय नही मिलता है तो जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,और डीजीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाऊंगा।

    Posted By:काजल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728