Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत ब्लूचिस्तान में बम धमाका, एक की मौत, 13 घायल


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » एजेंसी,इस्लामाबाद
    पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत ब्लूचिस्तान के डेरा मुराद जमाली शहर में रविवार (24 फरवरी) की शाम हुए बम धमाके की एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस के साथ इस ब्लास्ट में 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
    स्थानीय मीडिया के अनुसार, ब्लूचिस्तान के निसाराबाद जिले में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल में बम लगाकर इसे डेरा मुराद जमाली शहर के मजदूर चौक क्षेत्र के बाहर खड़ा कर दिया। बम धमाके के बाद बचाव दल, पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों के जवान मौके पर पहुंचे और शव और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


    डॉक्टरों ने आशंका व्यक्त की है कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि बम धमाके लिए छह से आठ किलो विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया और रिमोर्ट की मदद से धमाके को अंजाम दिया गया।
    सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी करके आसपास के क्षेत्रों में बम धमाके के संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
    Posted By:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728