Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नेटफ्लिक्स पर हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक'

    WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। एक बयान के मुताबिक, इस रोमांटिक कॉमेडी में रेबेल विल्सन, लिएम हैम्सवर्थ और एडम डिवाइन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रीमियर 28 फरवरी को भारत में होगा। 

    'इजन्ट इट रोमांटिक' न्यूयॉर्क की एक आर्किटेक्ट नताली (विल्सन) की कहानी है, जो अपना काम लोगों की नजरों में लाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। प्रियंका फिल्म में योग राजदूत का किरदार निभा रही हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में 'द एलेन डेजेनेरेस शो' पर अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका ने कहा कि इसे करते वक्त मुझे बहुत मजा आया। 
    उन्होंने कहा कि यह काम करने के लिहाज से बहुत ही सुंदर फिल्म थी और मुझे रेबेल बहुत पसंद है। वह पहली बार फिल्म का निर्माण कर रही है इसलिए यह मजेदार था। मैं उन्हें समर्थन देने के लिए कुछ भी करूंगी।

    Posted by:अंकुर झा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728