सपा और बसपा को बड़ा झटका , दोनों पार्टियों के कई नेता BJP में हुए शामिल
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »उत्तर प्रदेश लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सोमवार को मायावतीकी बहुजन समाज पार्टीऔर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने दोनों पार्टी के कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई.
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय (हाथरस), पूर्व राज्यमंत्री रामहेत भारती (सीतापुर), बसपा के जोनल कॉआर्डिनेटर आगरा क्षेत्र ध्रुव पाराशर, सपा की पूर्व विधायक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीना भारद्वाज (रामपुर), अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष सावित्री चैधरी (बुलंदशहर) तथा सामाजिक कार्यकर्ता शोमिल शर्मा (कानपुर) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के द्वारा लोककल्याण में किए जा रहे कार्यों और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रही योजनाओं से आम जनमानस में भाजपा के प्रति लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.
Posted By:राजकुमार चौहान
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद