पुलवामा अटैक: नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान हंगामा के बिच ,द कपिल शर्मा शो' से सिद्धू की छुट्टी
| तस्वीर ANI ट्विटर |
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बयानबाज़ी नवजोत सिंह सिद्धू पर भारी पड़ गयी है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत ने पूरे देश को गुस्से से भर दिया है ऐेसे में पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है जिससे सोशल मीडिया में सिद्धू के ख़िलाफ़ आक्रोश भरा भावनाओं को देखते हुए द कपिल शर्मा शो से सोनी टीवी ने सिद्धू को हटा दिया गया है । ख़बर है कि उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले ली है | दरअसल सिद्धू ने कहा कि ऐसे वक्त में भी पाकिस्तान से बातचीत जारी रखनी चाहिए. किसी एक व्यक्ति के लिए पूरे देश को जिम्मेवार नहीं माना जा सकता. इसके बाद ही देश में सिद्धू को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है.
ये भी पढ़े :पुरे भारत वर्ष में पुलवामा हादसे के खिलाफ जन आक्रोश ,सुप्पी प्रखंड में निकला जन आक्रोश रैली
Navjot Singh Sidhu has been sacked from ‘The Kapil Sharma Show’ after his controversial comments on Pulwama terror attack, a source told ANI.
Read @ANI story | https://www.aninews.in/news/entertainment/out-of-box/navjot-singh-
इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मांग उठाई कि सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बाहर कर दिया जाए. कई दर्शकों ने तो कपिल के शो का बहिष्कार करने की मांग भी की. इसके बाद खबरें आईं कि फिलहाल सिद्धू को कपिल के शो से बाहर कर दिया गया है. अब ट्विटर सिद्धू को पंजाब केबिनेट से भी बाहर करने की मांग उठ रही है |
ट्विटर पर #SackSidhuFromPunjabCabinet ट्रेंड कर रहा है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मांग की है कि सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह तुरंत मंत्रिमंडल से बाहर करें. खुद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की वकालत कर चुके हैं.
अर्चना ने शूट किए है शो के दो एपिसोड...
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अर्चना ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने शो के दो एपिसोड शूट किए हैं। लेकिन अभी वो टेंपररी ही इस शो का हिस्सा बनेंगी। ये एपिसोड 9 और 13 फरवरी को शूट किए गए थे। लेकिन अभी वो शो में सिद्धू की जगह लेगीं या नहीं ये कंफर्म नहीं हुआ है।
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अर्चना ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने शो के दो एपिसोड शूट किए हैं। लेकिन अभी वो टेंपररी ही इस शो का हिस्सा बनेंगी। ये एपिसोड 9 और 13 फरवरी को शूट किए गए थे। लेकिन अभी वो शो में सिद्धू की जगह लेगीं या नहीं ये कंफर्म नहीं हुआ है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग #बायकॉटसिद्धू के जरिए सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से बाहर करने की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर ये हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगा था। पढ़ें लोगों के ट्वीट्स-
पुलवामा हमला : पंजाब के मंत्री ने विरोध में रद्द किया पाकिस्तान का दौरा
चंडीगढ़: सिद्धू भले कुछ कहते रहें, लेकिन उनके ही मंत्रिमंडल के सहयोगी पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान का अपना दौरा रद्द कर दिया है
Posted by:विवेक श्रीवास्तव












कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद