Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारत पाक में घुसकर आतंकी कैम्पों पर हमला कर तिन सौ से ज्यादा आंतकी के मारने से लोगो मर ख़ुशी की लहर


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन पवन साह सवांददाता अवध बिहारी उपाध्याय 

    बैरगनिया(ए.स.)।पुलवामा हमला के मारे गए शहीदों के सम्मान में प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कैंडिल मार्च,दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम किया गया वही पाक में घुसकर आतंकी कैम्पों पर हमला कर करीब 3 सौ आतंकियों को मौत की नींद सुलाने पर शहर में बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकालकर भारत माता जय का नारा बुलंद किया।


    भारतीय नव छात्र नाट्य कला परिषद एवम समाज कल्याण युवा मोर्चा,पचटकी यदु के कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में कैंडिल मार्च निकाला जिसका नेतृत्व प्रवीण कुमार पवन ने किया।इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत नगर के पटेल चौक स्थित टावर के पास सैकड़ो दीप प्रज्वलित किया|

     वही घर-घर पर दीप जलता हुआ देखा गया।पटेल चौक के कार्यक्रम में जिला मंत्री मोहन कुमार सिंह,दीपलाल बघेला, संजय प्रसाद,विनोद वालिया,सर्वजीत पूर्वे,हरेन्द्र राम,प्रभु चौधरी,जियालाल ठाकुर,रामजी साह,मनोज कुमार,मो0 नेजाम आदि शामिल थे,नगर के काली चौक के पास के दुकानदारों ने डीजे पर भक्ति गीतों बजाते हुए भारतीय तिरंगा के साथ शहर में पाक के आतंकी कैम्पों पर हुई हमलों को लेकर विजय जुलूस निकालकर भारत माता की जय का नारा बुलंद करते हुए लगातार पीएम मोदी के भाषण को जन-जन को सुनाते रहे जिसमें पीएम ने पुलवामा हमले की सबक पाक को सिखाने की बाते कही थी

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728