Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    स्मार्ट सिटी बनने वाले इस पटना शहर में रोजाना जाम देखने को मिल रहा है,





    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना 

    संवाददाता राज कुमार की रिपोर्ट 

    पटना के बाईपास NH30 से अनीसाबाद,फुलवारीशरीफ तक नियमित ट्रैफिक जाम की स्थिति से जूझ रहे पटना शहर के विकास की गाड़ी बुरी तरह से लड़खड़ाती नजर आ रही है. हालात ऐसे हैं कि आम लोग अपने मौलिक अधिकारों को भी पाने में लाचार दिख रहे हैं. 


    सड़कों पर जहां एक ओर लोगों की मनमानी जारी है, वहीं दूसरी ओर लाचार प्रशासनिक व्यवस्था भी इस भीड़ में पंगु हो गई दिखती है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है और शहर के कई इलाकों में रोजाना जाम देखने को मिल रहा है. स्थिति की भयावहता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट भी संबंधित अधिकारियों को कई बार फटकार लगा चुकी है. हालांकि, प्रशासन नए प्रयोगों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार का दावा अक्सर करता रहा है.

    यह भी पढ़े :इस समय की बड़ी खबर :मुलायम सिंह ने कहा की हम चाहते है नरेंद्र मोदी एक बार फिर PM बने

    अव्यवस्था के लिए लोग भी जिम्मेदार

    जहां एक ओर सिटी-बस और ऑटो-रिक्शा वाले अपने नियत स्टॉप पर अपनी गाड़ी खड़ी नाकर पूरे रास्ते सवारियों को चढ़ाने-उतारने का काम करते है. वहीं गाड़ियों की रोजाना बढ़ती तादाद के चलते भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक तरह से चरमरा गई है. बात चाहे छोटे वाहनों की हो या फिर बड़े वाहनों की, सभी रोजाना ट्रैफिक जाम में दम तोड़ते नजर आते हैं. आप शहर के किसी भी इलाके में चले जाएं, आपको रोजाना भारी ट्रैफिक जाम से दो चार होना पड़ेगा. पीक ऑवर की तो बात ही छोड़िए,आम समय में भी ट्रैफिक का हाल बेहाल है.

    यह भी पढ़े :Parliament Live Updates :पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी विरोध के बीच नागरिकता संशोधन बिल 2016 आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा

    शहर में जाम से निजात पाने की अनेकों योजनाओं पर काम हुआ. जगह-जगह लाखों रुपये खर्च कर लाइट लगाए गए. जाम बस्टर की तैनाती की गई. सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों के चालान काटे गए. ट्रैफिक पुलिस की मदद से लोगों को जागरुक करने की पहल भी हुई, लेकिन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को देख ऐसा कतई नहीं लगता कि भविष्य में स्मार्ट सिटी बनने वाले इस पटना शहर को इस जाम से निजात मिलेगी.
    Posted By:दीपक कुमार व्याहुत 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728