PhulwamaTerrorAttack:में बिहार के दो लाल शहीद हुआ ,देश पूछ रहा है कब लेंगे बदला
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना
बिहार पटना :जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक भीषण फिदायिन हमले में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें कुल 44 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आयी । आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि कुछ देर तक पूरा इलाक दहल गया।
इसमें शहीद हुए जवान देश के कई राज्य के थे। इस हमले में बिहार के भी दो जवान भी शहीद हो गए हैं। दोनों शहीद में से एक शहीद पटना के तारेगना निवासी हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा और दूसरा भागलपुर के कहलगांव निवासी रतन कुमार ठाकुर हैं।
भागलपुर के शहीद रतन ठाकुर का परिवार मूल रूप से कहलगांव के आमंडंडा थाना के रतनपुर गांव का रहने वाला है। घर में पत्नी राजनंदिनी देवी और चार साल का बेटा कृष्णा है। राजनंदिनी फिर से मां बनने वाली हैं तो वहीं संजय कमार सिन्हा ने बताया कि हर शाम वो फोन करता था पिता निरंजन कुमार ठाकुर ने कहा शाम को बेटे के फोन का इंतजार हो रहा था तब तक उधर से सात बजे उसके शहादत की खबर आई। खबर के सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।
वहीं दूसरे शहीद संजय कुमार सिन्हा जो बतौर हेड कांस्टेबल के रूप में देश की सेवा कर रहे थे, उनकी शहादत की खबर मिलते ही उनके परिवार में भी मातम पसर गया है। पास-पड़ोस के घरों में आज चूल्हे भी नहीं जले हैं। संजय के पिता महेंद्र प्रसाद सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन में तैनात थे
Posted By :अमिताभ मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद