Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    BREAKING: पुलवामा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, मेजर समेत 4 जवान शहीद

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए. शहीद होने वालों में भारतीय सेना का मेजर भी शामिल है. सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है. एनकाउंटर रात करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुआ और रात ढाई बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही. आशंका जताई जा रही है कि आतंकी फायरिंग करके मौके से भाग गए हैं. फायरिंग में जो जवान जख्मी भी हो गए हैं. वहीं एक नागरिक की मौत की भी खबर है.

    सुरक्षाबलों ने दो-तीन आतंकवादियों को घेर लिया
    फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह मुठभेड़ पुलवामा के पिंगलान इलाके में हुई है. सोमवार तड़के खबर आई थी कि सुरक्षाबलों ने दो-तीन आतंकवादियों को घेर लिया है. इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिलने के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश शुरु कर दी थी. तभी आतंकियों ने भारतीय सेना पर फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. मुठभेड़ आधी रात से जारी है.

    यह भी पढ़े :अच्छी खबर :सीतामढ़ी डिएम ने किया 300 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल का शिलान्यास

    पिछले तीन घंटे से फायरिंग रुकी हुई थी

    पिछले तीन घंटे से फायरिंग रुकी हुई थी, लेकिन फिर शुरू हो गई है. हालांकि सर्च ऑपरेशन जारी है. ये ऑपरेशन देर रात 12 बजे से चल रहा था, पूरी रात दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. इलाके को घेर कर गांव वालों को बाहर निकाला जा रहा है. सूत्रों की मानें तो पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमांइड गाजी राशिद भी इस इलाके में छिपा हो सकता है. छिपे हुए आतंकियों में कुछ आतंकी विदेशी भी हैं.


    Visuals: The 4 Army personnel including a Major, who were killed in action during encounter between terrorists and security forces, in Pinglan area of Pulwama district, belonged to 55 Rashtriya Rifles. (Visuals deferred by unspecified time)


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728