NH 77 हाईवे लूट के दौरान गोली मार कर एक युवक की हत्या मामले में ,आइजी नैयर ने लिया संज्ञान
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह सवांददाता राम कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी। मुजफ्फरपुर NH 77 पर प्रेमनगर गांव के पास बुधवार की रात बदमाशों द्वारा लूट के दौरान गोली मार कर एक युवक की हत्या करने के मामले को आइजी नैयर हसनैन ने गंभीरता से लिया है। आईजी ने जहां डीआईजी को तीन दिनों तक सीतामढ़ी में कैम्प कर शातिर अपराधियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया है,
मर्डर मामले में रून्नीसैदपुर थानाध्यक्ष निलंबितवहीं लूट और मर्डर के इस मामले में रून्नीसैदपुर थानाध्यक्ष के स्पष्टीकरण जारी करते हुए निलंबित करने का आदेश दिया है। हालांकि गुरुवार को हुई जांच में घटनास्थल डुमरा थाना क्षेत्र पाया गया है। वहीं देर शाम तक डुमरा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है। आईजी ने लूट और हत्या के इस मामले का एसपी को पर्यवेक्षण करने और कार्रवाई का आदेश दिया है।
आईजी ने सभी थानाध्यक्षों को पेट्रोलिंग और नाकेबंदी का आदेश
आईजी ने हाईवे पर लूट की इस घटना को खुद संज्ञान में लिया है। वहीं एसपी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। जबकि आईजी को तीन दिनों तक सीतामढ़ी में कैम्प करने का आदेश दिया है। आईजी ने सभी थानाध्यक्षों को पेट्रोलिंग और नाकेबंदी करने का आदेश दिया है। खासकर नेशनल और स्टेट हाईवे के इलाकों में भी गश्ती का निर्देश दिया है। आईजी ने सीतामढ़ी पुलिस को पांच दिनों तक संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर शातिर और रोड क्राइम के अपराधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
सघन वाहन तलाशी अभियान चलाने का आदेश
संवेदनशील क्षेत्रों में सघन वाहन तलाशी अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसमें चौकीदारों को भी लगाने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर हाईवे के प्रेमनगर गांव के पास बुधवार की रात सशस्त्र बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी और उसकी बाइक लूट कर भाग निकले।
यह भी पढ़े :कई मामलों में वांछित अपराधी को कर्ताहाँ थाना के पुलिश ने एक उजले रंग के अपाची बाइक के सांथ धर दबोचा।
घटना में पत्नी बाल-बाल बची
हालांकि इस घटना में पत्नी बाल-बाल बच गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवाजोर गांव निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची अपराधी भाग चुके थे। राकेश अपाचे बाइक पर सवार होकर पत्नी के साथ सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था।इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने प्रेमनगर गांव के समीप ओवरटेक कर उसे रोक दी, और उसकी बाइक लूट ली। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जबकि उसकी पत्नी नीलू बच गई। उसे इलाज के लिए पीएचसी में ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।
परिजन उसे बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पीटल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर गुरुवार को एसडीपीओ सदर डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में डुमरा और रून्नीसैदपुर थाना पुलिस ने पूरे दिन घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।
यह भी पढ़े :पुनौरा धाम में 22 फरवरी से 3 मार्च तक विश्व कल्याण अर्थ 10 दिवसीय श्री सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन
इस दौरान लोगों से पूछताछ की। साथ ही अपराधियों की जानकारी ली। दिनभर पसीना बहाने के बावजूद पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। एसडीपीओ सदर डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र ने बताया कि जांच में घटनास्थल डुमरा थाना क्षेत्र पाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।
Posted By: अमिताभ मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद