सीतामढ़ी: प्लास्टिक से सावधान,हर तरफ प्लास्टिक है, हर तरफ खतरा है
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार सीतामढ़ी कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
सीतामढ़ी : पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत से कारण जिम्मेदार हैं जिनमें प्लास्टिक एक बहुत बड़ा खतरा बनकर उभरा है। दिन की शुरूआत से लेकर रात में बिस्तर में जाने तक अगर ध्यान से गौर किया जाए तो आप पाएंगे कि प्लास्टिक ने किसी न किसी रूप में आपके हर पल पर कब्जा कर रखा है। इसी प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे आज 02 फरवरी 2019 को सीतामढ़ी गुदरी रोड पर शहीद भगत सिंह स्मारक के पास अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा प्लास्टिक हटाओं, पर्यावरण बचाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बिंदल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को बतया
या ही पढ़े :अयोध्या गोली कांड :तत्कालीन SHO का दावा कारसेवकों के मौत का जो आंकड़ा बताया गया था, उससे ज्यादा कार सेवकों की मौत हुई थी
मुख्य अतिथि सीतामढ़ी DM डॉ रंजित सिंह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलापदाधिकारी डॉ0 रणजीत कुमार सिंह शामिल हुए। जिलापदाधिकारी डॉ0 सिंह प्लास्टिक हटाओं, पर्यावरण बचाओं कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे। साथ ही डॉ0 सिंह ने इस प्रकार के जागरूकता अभियान और चलाने की बात कहीं। डॉ0 सिंह ने कहा कि प्लास्टिक का कचरा कभी खत्म नहीं होता है। और प्लास्टिक की वजह से जहाँ प्रदूषण फैलता है, वहीं प्लास्टिक खाने से पशुओं की मृत्यु हो जाती हैं।
ये भी पढ़े :LIVE:वेस्ट बंगाल में PM मोदी ने ममता को कहा दीदी ने अगर कुछ गलत नहीं किया तो डरने की जरुरत क्या है ?
कार्यक्रम में महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा लोहिया, प्रांतीय सचिव सरिता सराफ, अध्यक्ष सुमन सराफ, सचिव प्रो० ज्योति सुन्दरका, आशा खेमका, सोनी सरावगी, उमा खेतान, सविता हिसारिया, अनीता सराफ, जुली सराफ, संगीता सराफ, सुनीता हिसारिया, मनीषा लच्छीरामका, मीना अग्रवाल, इंदिरा हिसारिया, रंजना सुरेका, अलका अग्रवाल, मीना छापोलिया, उषा भवसिंका, कुमकुम राजगढ़िया, संध्या अग्रवाल, बिंदल स्कूल के निदेशक संचित सराफ, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार सुन्दरका समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Posted by:काजल कुमारी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद