Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:आज रालोसपा का बिहार बंद महागठबंधन का मिला समर्थन


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » बिहार सीतामढ़ी   
     कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय  


    बिहार सीतामढ़ी :पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की पुलिसिया पिटाई के विरोध में रालोसपा ने सोमवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। जीवन रक्षक सेवाओं को छोड़ बिहार बंद में अन्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी।  रालोसपा के इस बंद को महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस व हम ने भी समर्थन किया है। घटक दलों के नेताओं ने बंद में पार्टी कार्यकर्ताओं को बैनर-पोस्टर के साथ सड़क पर उतरने को कहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने इसकी जानकारी दी|



    बिहार बंद पर पार्टी के बयान में कहा गया है कि शिक्षा सुधार आक्रोश मार्च में उपेन्द्र कुशवाहा दो फरवरी को पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस जवानों ने निर्दयतापूर्वक उनकी पिटाई कर दी। उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए। उपेन्द्र कुशवाहा का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस-प्रशासन की इस हरकत के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया गया है। 



    पार्टी ने घटना के विरोध में रविवार को पुतला दहन किया। प्रवक्ता अभिषेक झा के अनुसार पुतला दहन कार्यक्रम में रालोसपा व राजद नेताओं में सत्यानंद प्रसाद दांगी, डॉ. कीर्तन प्रसाद सिंह, देवमुनी यादव, अरुण कुशवाहा, फजल इमाम मल्लिक, आदि मौजूद थे। दूसरी ओर राष्ट्रीय समता पार्टी ने रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर पुलिसिया लाठीचार्ज की निंदा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह अलमस्त, सुरेंद्र गोप, रविशंकर, तारिणी प्रसाद ने कहा कि सरकार निरंकुश हो गई है।
    बिहार के सीतामढ़ी में भी बंद का असर दिख रहा है |सीतामढ़ी में बंद को सफल बनाने के लिए गठबंधन के स्थानीय नेता ने जुलिस निकाला |

    Posted by :अविनाश कुमार

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728