परीक्षा एक उत्सव है तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे ,प्रॉब्लम हो तो इस नंबर पर करें कॉल
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
सुनील कुमार सीमावर्ती की रिपोर्ट
सीतामढ़ी :पटना बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। बिहार सरकार ने इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में की विशेष व्यवस्था की मुख्य द्वार पर लगाए गए तोरण द्वार ।उत्सव जैसा माहौल है ,सभी परीक्षा केंद्र पर लगाए गए हैं तोरण द्वार। इस व्यवस्था से परीक्षार्थी देख कर काफी खुश हो रहे हैं ।
इस बार भी परीक्षार्थी जूते-मोजे पहनकर केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वे सिर्फ पेन और एडमिट कार्ड साथ लेकर जा सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड केंद्र में जाने की इजाजत बिल्कुल ही नहीं है। इस बार प्रश्नोतर बुक और ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों का नाम, रौल नंबर, रौल कोड और विषय कोड प्रिंटेड मिलेगा।
यह भी पढ़े -पाकिस्तानी विदेश मंत्री :शाह मेहमूद कुरैशी का लंदन में कश्मीर शो बुरी तरह से फ्लाप
किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। सिर्फ केंद्राधीक्षक अपने पास मोबाइल रख सकते हैं, बाकी के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध है। बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया है, साथ ही फोन और फैक्स नंबर भी जारी किये हैं। जरूरत पड़ी तो आप फोन नंबर 0612-2230009 और फैक्स नंबर 0612-2222726 पर संपर्क कर सकते हैं।
13 लाख 15 हजार 371 विद्यार्थियों ने भरा फॉर्म
राज्यभर में 1339 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 13 लाख 15 हजार 371 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है। इनमें 7 लाख 62 हजार 153 छात्र और 5 लाख 53 हजार 198 छात्राएं हैं। विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार पटना जिले में 82 केंद्रों पर 71 हजार 313 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है। इनमें 31 हजार 847 छात्राएं और 39 हजार 466 छात्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर 200 मीटर की परिधि में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। राज्य में महिला परीक्षार्थियों के लिए कुल 573 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।
यह भी पढ़ें-बिहार की जनता से DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय सीधे रूबरु होंगे कल सुबह 9.30 बजे फेसबुक पर लाईव रहेंगे
परीक्षार्थियों के लिए खास बातें
परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा, इसलिए परीक्षार्थी घर से चप्पल पहनकर जा सकते हैं। प्रवेश पत्र एवं पेन के अलावा कुछ भी साथ नहीं ले जाएं। वीडियो कैमरा के समक्ष जांच में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे -ब्लूटूथ, ईयरफोन मिलने पर परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर पर ह्वाइटनर, इरेजर, नाखून, ब्लेड का इस्तेमाल नहीं करें।
यह भी पढ़ें-सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना :रेलकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई
इंटर परीक्षा की खास बातें
- - केंद्राधीक्षक को छोड़ कोई कर्मी, पदाधिकारी नहीं ले जा सकते मोबाइल
- - सीसी कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिग की जद में होगी परीक्षा
- - केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में लागू रहेगी निषेधाज्ञा
- - उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों का नाम रहेगा प्रिंटेड
- - कला संकाय में कुल 563311 परीक्षार्थी
.
यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राहुल गाँधी पर तंज ,राहुल को अपने रोजगार की चिंता
- - विज्ञान संकाय में कुल 687059 परीक्षार्थी
- - वाणिज्य संकाय में कुल 64267 परीक्षार्थी
- - वोकेशनल में कुल 734 परीक्षार्थी
- - परीक्षा संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष
- - फोन नंबर 0612-2230009
- - फैक्स नंबर 0612-2222726
- Posted By:अंजलि

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद