Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली

    वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गयी जिससे उसके ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

    उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अछाला में साथ वाली लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया और इससे नाराज लोगों ने उसपर पत्थराव किया जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस भी इसकी चपेट में आ गया।

    सीपीआरओ ने कहा, 'पत्थर के टुकड़े ड्राइवर की विंडस्क्रीन और कोच संख्या सी4, सी6, सी7, सी8 और सी13 के बाहरी सीसे और सी12 के दो सीसे के पैनलों पर लगे। इससे क्षति हुई है।' 
    CPRO Northern Railways: In an incident near Achalda (UP), Kanpur-Tundla sec on 23 Feb, Vande Bharat Express suffered damages to main driver's screen&8 windows of 7 coaches due to flying ballast which came towards it when Dibrugarh Rajdhani, on adjoining line, had cattle run over.


    बयान के अनुसार, ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने क्षति का आकलन किया और पाया कि ट्रेन अपनी आगे की यात्रा के लिए बिलकुल ठीक है। उसमें कहा गया है, ऐसे में ट्रेन ने अपने गंतव्य के लिए सामान्य गति से यात्रा जारी रखी। ट्रेन अपने गंतव्य नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर पांच मिनट पर पहुंची।
    Posted By:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728