पटना :शहीद जगदेव सेना ने उपेन्द्र कुशवाहा का पुतला दहन किया गया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना
संवाददाता राज कुमार
पटना कल 8 फरवरी 2019 को रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नागमणि जी को शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा जगदेव पथ बेली रोड पटना अनावरण में भाग लेने पर श्री उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा निलंबित किए जाने पर शहीद जगदेव सेना के द्वारा आयकर गोलंबर पर रालोसपा अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा का पुतला फूंका गया |
यह भी पढ़े-रांची : राशन कार्ड में मृतक का नाम हटाये बगैर गैस कनेक्शन नहीं मिलेगा
एवं जमकर श्री कुशवाहा के खिलाफ नारेबाजी की गई इस अवसर पर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोरंजन कुशवाहा सत्येंद्र कुशवाहा एवं राकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कल शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा अनावरण के दिन आदरणीय नागमणि जी का निलंबन शहीद जगदेव बाबू का अपमान है |
यह भी पढ़े-झारखंड में यूपीए महागठबंधन में सीटों को लेकर तकरार अब भी बरकरार, गोड्डा के लिए अड़े हैं बाबूलाल
नेताओं ने कहा कि शहीद जगदेव बाबू का अपमान कर बिहार में कोई राजनीतिक नहीं कर सकता सेना के नेताओं ने कहा कि जिस नागमणि ने उपेंद्र कुशवाहा का नाम भावी मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में मजबूती के साथ उछाला था |
आज वही उपेंद्र कुशवाहा ने नागमणि को अपमानित करने का काम किया नेताओं ने कहा है कि नागमणि अपने राजनीतिक जीवन में किसी कुशवाहा को नेता नहीं माना था लालू जी को माना रामविलास पासवान जी को माना नीतीश कुमार जी को माना लेकिन किसी किसी कुशवाहा व्यक्तिको नेता नहीं माना|
यह भी पढ़े-बिहार में 9 IPS का तबादला, सुनील कुमार बने पटना के IG, सिटी SP भी बदले गए
पहली बार उपेंद्र कुशवाहा को नेता माना और अपनी पूरी राजनीति पूजी उपेंद्र कुशवाहा को समर्पित कर दिया बावजूद उपेंद्र कुशवाहा ने नागमणि जी के साथ ठीक नहीं किया इसका खामियाजा उपेंद्र कुशवाहा को भुगतना पड़ेगा पुतला दहन में मुख्य रूप से छात्र नेता रवि उज्जवल रविंद्र कुमार धर्मेंद्र कुशवाहा अजय पटेल अरविंद कुमार शामिल थे |
Posted By:कविता चौधरी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद