Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    BREAKING NEWS:सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम के दो विमान क्रैश

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है. बेंगरलुरु के येलाहांका एयरबेस पर दो विमान आपस में ही टकरा गए, जिसमें सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम के दो विमान क्रैश हो गए. बताया जा रहा है बेंगलुरु में आयोजित एयरो शो के से पहले रिहर्सल के दौरान ये दोनों प्लेन आपस में टकरा गए जिससे ये दोनों क्रैश हो गए. यह हादसा रिहर्सल के दौरान की है. रिपोर्ट की मानें तो दोनों विमान के पायलट सुरक्षित हैं. बता दें कि 20 फरवरी से एयरो शो शुरू होना है जो 24 फरवरी तक चलेगा.


    Two aircraft of the Surya Kiran Aerobatics Team crash at the Yelahanka airbase in Bengaluru, during rehearsal for . More details awaited.

    दरअसल, यहां पर शो के दौरान 1996 के बाद से सूर्य किरण सफलता पूर्वक कलाबाजियां करती रही है. सूर्य किरण के एयरक्राफ्ट के पायलट काफी दक्ष होते हैं और इसके पायलट काफी अनुभवी होते हैं. यही वजह है कि काफी दक्ष तरीके से इसके पायलट सूर्य किरण विमान के साथ कलाबाजियां दिखा पाते हैं. 
    चश्मदीदों की मानें तो उन्होंने पैराशूट उतरते हुए देखें हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों विमानों के पायलट सुरक्षित निकले हैं या नहीं. सूर्य किरण के विमान करतब दिखाते हैं. इस एयरो शो में दुनिया भर के विमान करतब और प्रदर्श दिखाने आते हैं. 
    Posted By:कुनाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728