Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लालगंज मुज़्ज़फरपुर फकुली मार्ग में मंगलवार देर रात बाइक दुर्घटना ,युवक की मौके पर ही मौत


    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार हाजीपुर  
     सवांददाता नागमणि की रिपोर्ट 

    वैशाली :लालगंज नगर--मुख्यमार्ग लालगंज मुज़्ज़फरपुर फकुली मार्ग में मंगलवार की बीती देर रात ग्लैमर बाइक से मुज़्ज़फरपुर जा रहे एक 25 वर्षीय युवक की बाइक अनियंत्रित हो जाने से  एक पेड़ से जा टकराया.और मौके पर युवक का मौके पर  ही मौत हो गया.

    यह भी पढ़े :14फरवरी 2019 को लाखों की संख्या में शिक्षकों से पटना पहुंचने की अपील।

    घटना बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के सिहमा कंठ के पास की है.काफी जोड़ से हुई आवाज सुनते ही आसपास के लोग जुट गए.और स्थानीय बेलसर थाने को इस बात की सूचना दी.बेलसर थाने की पुलिस समेत स्थानीय लोगो को उसके पास मिले आधार कार्ड की निशानदेही पर उसे लालगंज रेफरल अस्पताल भेज दिया.जहाँ चिकित्सा प्रभारी डॉ शशिभूषण प्रसाद ने मृत घोषित कर दिया.

    यह भी पढ़े :कश्मीर के बड़गाम मुठभेड़ में बुधवार सुबह दो आतंकवादियों को मार गिराया

    और इसकी सूचना स्थानीय पुलिश को दी.वही इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन रेफरल अस्पताल पहुंचकर शव से लिपटकर रोने विलखने लगे.वही डॉ शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि मृत युवक की पहचान 25 वर्षीय आयुष कुमार उर्फ मिथुन कुमार,पिता अवधेश सिंह ग्राम नामीडीह निवासी के रूप में हुई है.

    Posted By:विशाल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728