Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Abhinandan Release Live Updates: भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, वाघा बॉर्डर पर जबर्दस्त स्वागत

    Abhinandan Release LIVE: इंतजार खत्म, अभिनंदन का हिन्दुस्तान में महाअभिनंदन
    Abhinandan Varthaman release live updates: भारतीय वायुसेना के 
    विंग कमांडर अभिनंदन  पाकिस्तान की जमीन पर लगभग 56 घंटे गुजारने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन आज स्वदेश 

    लौट रहे हैं. 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को एक मार्च तक की अवधि में भारत पाकिस्तान के रिश्तों में बेहद तल्खी रही और कूटनीतिक उठापठक देखा गया था. पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन PoK में चले गए थे. यहां पर पाकिस्तान फौज ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. इसके बाद भारत ने जबरदस्त राजनीतिक दबाव बनाते हुए पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने पर मजबूर किया.पाकिस्तान की सीमा में घुस कर उसका एफ-16 विमान को मार गिराने वाले वायुसेना के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान शुक्रवार देर रात वतन वापस लौट आए। पाकिस्तान ने वाघा बार्डर के रास्ते उन्हें भारत भेजा, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले पांच घंटे से अधिक समय तक कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें बार्डर पर ही रोके रखा गया। बता दें कि  पीओके में उनका मिग-21 विमान क्रैश होने की वजह से पाक सेना ने पकड़ लिया था। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के ऐलान के बाद से अभिनंदन को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।पाक सेना उन्हें करीब 11 बजे उन्हें लेकर इस्लामाबाद से रवाना हुई। पाक मीडिया ने लाहौर से उन्हें शाम करीब साढ़े चार बजे भारी सुरक्षा के बीच वाघा सीमा लाने की जानकारी दी। स्वागत को जमे रहे लोग : अभिनंदन के वाघा सीमा के रास्ते आने की खबरमिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह से ही जमे रहे। बीटिंग रीट्रिटरद्द किए जाने के बावजूद हजारों की संख्या में लोग तिरंगे, ढोल-ताशे के अभिनंदन की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। 

    Fri, 01 Mar 2019 09:00 PM IST

    अभिनंदन को 9 बजे तक भारत को सौंप

     दिए जाने की संभावना है

    पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत को सौंपने के समय में दो बार परिवर्तन किया। भारत की रक्षा मंत्री इस कार्रवाई पर अपनी नजर बनाए हुइ हैं। अभिनंदन को 9 बजे तक भारत को सौंप दिए जाने की संभावना है: ANI
    Fri, 01 Mar 2019 05:58 PM IST

    पाकिस्तीन में बीटिंग रिट्रीट खत्म, अब देर में 

    अभिनंदन को सौंपेगा पाक

    पाकिस्तान में बीटिंग रिट्रीट परेड खत्म हो चुकी है जबकि भारत ने बीटिंग रिट्रीट को आज कैंसिल कर दिया है। कुछ देर बाद पाक अब वायुसेना के पायलट अभिनंदन को हिन्दुस्तान के वायुेसना अधिकारी को सौंप देगा।
    Fri, 01 Mar 2019 05:42 PM IST

    कुछ देर में वायुसेना की तरफ से मीडिया 

    को की जाएगी ब्रीफिंग

    एक तरफ जहां पूरा देश वायुसेना के पायलट की देश वापसी की इंतजार कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जल्द ही भारतीय वायुसेना की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी।
    Fri, 01 Mar 2019 05:16 PM IST

    अभिनंदन की वापसी का उत्सुकता से

     इंतजार

     भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी में हो रही देरी के साथ ही यहां उसकी झलक पाने के लिए एकत्र हुए लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। लोगों के हजूम तथा अभिनंदन की वापसी के संबंध में अधिकारियों की व्यस्तता को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को वाघा सीमा पर होने वाली बीटिंग द रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया है।  बीएसएफ के उच्च अधिकारी ने बताया कि विंग कमांडर की शुक्रवार करीब पांच बजे वाघा सीमा पर पहुंचने की उम्मीद है और इस समय सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने वालों दर्शकों का हजूम एकत्र होता है। वाघा पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं।
    सीमा पर एकत्र दर्शकों में अभिनंदन की वापसी को लेकर भारी उत्साह पाया जा रहा था। लोग नाच गा रहे थे। दर्शकों का कहना है कि रिट्रीट सेेरेमनी रद्द होने का उन्हे कोई मलाल नहीं है। वह अपने देश के हीरो को देख कर ही खुश होंगे। देश के कोने-कोने से लोग अभिनंदन की एक झलक पाने के लिए सीमा पर एकत्र हुए हैं। ढोल बजा कर देश प्रेम के नारे लगाये जा रहे हैं।
    विंग कमांडर की वापसी का समय पहले दो बजे तय था लेकिन इसमें बदलाव किया गया।  

    Fri, 01 Mar 2019 05:09 PM IST

    विंग कमांडर अभिनंदन वाघा सीमा

     के लिए रवाना

    भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान शुक्रवार को यहां से वाघा सीमा के लिए रवाना हो गये जहां उन्हें भारत को सौंप दिया जाएगा। दो दिन पहले पाकिस्तान की सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। वायु सेना के पायलट अभिनंदन पाकिस्तानी अधिकारियों के वाहनों के काफिले में लाहौर से रवाना हुए। पाकिस्तान के अफसर उन्हें अटारी-वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप देंगे।

    Fri, 01 Mar 2019 03:44 PM IST

    हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को झुका 

    दिया: लोकसभा अध्यक्ष

    पाकिस्तान में बंदी बनाये गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वापसी के लिये भारतीय प्रयासों पर प्रसन्नता जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि देश के वीर सैनिकों ने पड़ोसी मुल्क को दबाव में लाकर उसे झुका दिया। भारतीय वायुसेना के पायलट की रिहाई से पहले महाजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हमारे देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब पाकिस्तान में फंसे किसी भारतीय सैनिक की इस तरह वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ। हम समझ सकते हैं कि हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को झुका दिया और पड़ोसी देश दबाव में आ गया।'
    Fri, 01 Mar 2019 01:57 PM IST

    भारतीय पायलट की वापसी के इंतजार में 

    अटारी के पास जमा हुए लोग

    विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की एक झलक पाने के लिये अटारी सीमा पर सैकड़ों की तादाद में लोग शुक्रवार को जमा हो गये। पाकिस्तान के कब्जे से रिहा होने के बाद विंग कमांडर के मातृभूमि पर कदम रखने की संभावना है। भाषा के अनुसार, विंग कमांडर वर्तमान, भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के पुत्र हैं। दुश्मन के एक मिसाइल के हमले में वर्तमान के विमान के गिर जाने के बाद पाकिस्तान ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था। बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को विफल करने के दौरान पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया और वर्तमान का मिग 21 विमान भी हमले की चपेट में आ गया जिसके बाद वह पैराशूट से नीचे कूद गये थे। तब से वह पाकिस्तान की हिरासत में ही हैं।
    Fri, 01 Mar 2019 12:59 PM IST

    अभिनंदन के माता-पिता का विमान में 

    सवार यात्रियों ने तालियों से किया स्वागत

    चेन्नई से दिल्ली जा रहा एक विमान जब आधी रात के बाद गंतव्य पर रुका तो किसी को बैग निकालने या बाहर जाने की जल्दबाजी नहीं थी क्योंकि सभी की निगाहें भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान के माता-पिता पर टिकी हुई थीं। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) एस वर्तमान और डॉ. शोभा वर्तमान के सम्मान में शुक्रवार तड़के विमान में सवार यात्रियों ने खड़े होकर तालियां बजाई और उन्हें पहले उतरने दिया।
    Fri, 01 Mar 2019 12:40 PM IST

    चीन ने भारत-पाक तनाव के चलते पाकिस्तान से 

    आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द की

    चीन ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर पाकिस्तान जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। वहीं पाकिस्तानी वायुक्षेत्र से गुजरने वाली अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया है। यहां की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भाषा के अनुसार, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तानी वायुक्षेत्र के बंद रहने से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इससे दुनियाभर में हजारों हवाई यात्री प्रभावित हुए हैं।
    Fri, 01 Mar 2019 12:17 PM IST

    सुदर्शन पटनायक की अभिनंदन को सलामी

    भारत के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अभिनंदन के वतन वापसी पर रेत से उनकी कलाकृति बनाई। यह उन्होंने ओडिशा के पुरी बीच पर बनाई है। देखें तस्वीर: 

    Fri, 01 Mar 2019 12:14 PM IST

    वाघा के रास्ते भारत पहुंचेंगे अभिनंदन

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारतीय पायलट (अभिनंदन) को आज दोपहर में वाघा के जरिए से भेजा जाएगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी।
    Fri, 01 Mar 2019 11:29 AM IST

    पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर लोग

    पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर मौजूद लोगों की भीड़, पाकिस्तान आज भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन का करेगा भारत को वापस।









    View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

    Punjab: People gather at Attari-Wagah border; Wing Commander will be released by Pakistan today.



    Fri, 01 Mar 2019 11:13 AM IST

    हम अभिनंदन की वतन वापसी देखना

     चाहते हैं:भारतीय वायुसेना

    भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई की घोषणा का स्वागत करते  शुक्रवार को कहा कि वह पायलट की वतन वापसी देखना चाहता है। वायु सेना के सूत्रों के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए भारतीय वायु सेना की एक टीम वाघा सीमा पर आज सुबह पहुंचेगी। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया था कि वह जांबाज पायलट के स्वागत के लिए मौके पर पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अमृतसर में हैं और पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गये बहादुर पायलट के स्वागत के  लिए वह वाघा सीमा पहुंच रहे हैं। 
    Fri, 01 Mar 2019 09:52 AM ISTअटारी वाघा बॉर्डर (ANI)

    अटारी-वाघा बॉर्डर की तस्वीरें

    विंग कमांडर अभिनंदन की आज होगी वतन वापसी। कुछ ऐसा है अटारी वाघा बॉर्डर का दृश्य।









    View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

    Visuals from the Attari-Wagah border. Wing Commander will be released by Pakistan today.



    Fri, 01 Mar 2019 09:01 AM IST

    अमेरिका ने भारतीय पायलट की

     रिहाई का किया स्वागत

    अमेरिका ने भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत को सौंपने के पाकिस्तान के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया। अभिनंदन इस समय पाकिस्तान की हिरासत में हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र में बृहस्पतिवार को अचानक घोषणा की कि शांति की पहल करते हुए अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास दोनों पक्षों की वायु सेनाओं के बीच मुठभेड़ के बाद बुधवार को अभिनंदन को उस समय पकड़ लिया था, जब उनका मिग 21 लड़ाकू विमान गिर गया था।
    Fri, 01 Mar 2019 08:42 AM IST

    वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल 

    विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा

    भाषा के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा, जिन्हें पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान हिरासत में ले लिया था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभिनंदन का मिग 21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था। उसके बाद से वह पाकिस्तान में हैं। अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। 
    Fri, 01 Mar 2019 08:42 AM IST

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल देश 

    का मनोबल कम करने के लिए न हो: रविशंकर प्रसाद

    सरकार ने यू-ट्यूब को वायुसेना के पायलट अभिनंदन के आपत्तिजनक वीडियो लिंक हटाने का निर्देश देने के बाद बृहस्पतिरवार को सोशल मीडिया कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी कि वे अपने प्लेटफार्म का इस्तेमाल "देश का मनोबल कमजोर" करने के लिए नहीं करने दें।
    Fri, 01 Mar 2019 08:41 AM IST

    पायलट के छोड़े जाने को लेकर भारतीय 

    वायुसेना ने ये कहा

    भारतीय वायुसेना ने नई दिल्ली में कहा कि उसे खुशी है कि पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन कल घर लौटेंगे और इसे सदभावना संदेश के रूप में पेश किये जाने को खारिज कर दिया। साथ ही, इस बात पर जोर दिया कि यह जिनीवा संधि के अनुरूप है। वायुसेना उप प्रमुख एयर वाइस मार्शल आर जी के कपूर ने संवाददाताओं से कहा, 'हमें खुशी है कि अभिनंदन कल (शुक्रवार को) छोड़ दिए जायेंगे और हम उनके लौटने को लेकर आशान्वित हैं।'

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728