Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पूरे देश के नजरें कई हाईप्रोफाइल सीटों पर टिकी रहेंगी,जानिये वो कौन सी सिट है



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »नई  दिल्ली 

    HIGHLIGHT

    1. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पूरे देश के नजरें कई हाईप्रोफाइल सीटों पर टिकी रहेंगी
    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में अंतिम चरण 19 मई को होगा मतदान
    3. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सीट पर वोटिंग छह मई को
    4. आजमगढ़ सीट जिसे मुलायम सिंह यादव ने बरकरार रखी थी वहां चुनाव 12 मई को
    नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। सात चरणों में होने वाले इस चुनाव के दौरान पूरे देश की नजरें कई हाईप्रोफाइल सीटों पर टिकी रहेंगी। वाराणसी में मतदान आखिरी चरण में 19 मई को होगा। इस सीट का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (अमेठी) और उनकी मां सोनिया गांधी (रायबरेली) सहित कई अन्य वीवीआईपी सीटों पर छह मई को वोट डाले जाएंगे। लखनऊ में भी मतदान छह मई को होगा, जहां से 2014 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह चुने गए थे। इसी तरह हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान भी छह मई को होगा जिसका प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान करते हैं। वडोदरा और पुरी में मतदान 23 अप्रैल को होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी वाराणसी के अलावा वडोदरा से भी निर्वाचित हुए थे। ऐसी अटकलें हैं कि इस बार पुरी वह दूसरी सीट होगी, जहां से प्रधानमंत्री चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, बीजेपी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

    पढ़े :लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने कहा सोशल मीडिया पर भी लागू होगी आचार संहिता, रखी जाएगी कड़ी नजर

    गांधीनगर से आडवाणी तो पीलीभीत से मेनका 
    बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर पर मतदान 23 अप्रैल को होगा, उसी दिन पीलीभीत में भी चुनाव होगा जिसका प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कर रही हैं। मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी की संसदीय सीट सुल्तानपुर में वोटिंग 12 मई को होगी। 


    मुलायम और डिंपल भी चुनाव मैदान में 
    मैनपुरी में भी मतदान 23 अप्रैल को होगा, जो उन दो सीटों में एक है जहां से 2014 में समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव निर्वाचित हुए थे। आजमगढ़ सीट जिसे मुलायम ने बरकरार रखी थी वहां चुनाव 12 मई को संपन्‍न होगा। कन्नौज में मतदान 29 अप्रैल को होगा, जहां से मुलायम की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 2014 में सांसद बनी थीं। 

    सुषमा स्‍वराज के विदिशा में मतदान 12 मई को 
    बीजेपी की तेजतर्रार नेता उमा भारती की संसदीय सीट झांसी और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की संसदीय सीट कानपुर में मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं विदिशा जहां से 2014 में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज निर्वाचित हुई थीं वहां 12 मई को चुनाव कराए जाएंगे। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना सीट के लिए भी मतदान 12 मई को होगा। 


    जेटली पर भी रहेगी नजर 
    अमृतसर में मतदान 19 मई को होगा, जहां से अरुण जेटली 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले चुनाव कार्यक्रम में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को, जबकि आखिरी और सातवेंचरण का मतदान 19 मई को होगा। मतगणना 23 मई को होगी। 

    Posted By:खुसबू सिंह 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728