बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार का सबसे सुंदर जिला है
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
ब्यूरो संवाददाता दीपक कुमार
बेतिया :दिनांक 3 मार्च 2019 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया!
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बादल छाये रहे और बारिश हुई वहीं दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना
इस अवसर पर विश्व वन्य जीव दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण जिला जंगलों एवं जीव जंतुओं से हरा भरा क्षेत्र है ! उन्होंने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जनवरी 2017 में बेतिया पश्चिम चंपारण आगमन पर कहा था कि बेतिया पश्चिमी चंपारण प्राकृतिक दृष्टि से "बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार का सबसे सुंदर जिला है"!
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉo एजाज अहमद ने विश्व जीव दिवस प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को अपने 68 वे अधिवेशन में वनजीवो को सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वन वनस्पतियों के लुप्तप्राय और दुर्लभ जनजातियों के प्रति जागरूक बनाने के लिए 03 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व वन जीव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी !
पाकिस्तान से लौटने के बाद ,अभिनंदन वर्धमान ने अपनी आपबीती बतायी
वन जीवो के संरक्षण के लिए सर्वप्रथम 1872 ई0 में वाइल्ड एलीफेंट रिजर्वेशन एक्ट पारित किया गया था! इस अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल ,शाहनवाज अली, नीरज गुप्ता ने कहा कि वन जीवो एवं दुर्लभ वनस्पतियों के संरक्षण के लिए भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीनस्थ 1982 ई0में एक संस्था की स्थापना की गई,
साथ ही साथ वन जीवो पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए वन अपराध ब्यूरो की स्थापना की गई है! वन जीवो एवं दुर्लभ वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए सामाजिक स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है! नई पीढ़ी को पर्यावरण एवं वन जीवो के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद