रात में सोने से पहले एवं सुबह में जगने के बाद तीस मिनट तक किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बेतिया
ब्यूरो संवाददाता दीपक कुमार
बेतिया।एपीआई बिहार चैप्टर के बार्षिक सम्मेलन के अंतिम दिन हृदयम फाउंडेशन यूके तथा भारत के सौजन्य से एपीआई बिहार एवं आईएमए बेतिया के द्वारा एक मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यह बताया गया किरात में सोने से पहले एवं सुबह में जगने के बाद तीस मिनट तक किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें।किसी भी बात को ध्यान से सुने केवल कान से नही। सूर्योदय के पहले जरूर बेड से उठ जाए।
बरात जा रहे दो युवक की बाइक दुर्घटना से मौत। खबर सुनते ही पूरे गांव में छा गया मातम
इस दौरान पटना से आए फिजिशियन डॉ शैवाल गुहा बताया कि थायराइड के मरीज को बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा नही लेनी चाहिए। क्योंकि थाइरॉइड हॉर्मोन शरीर के लगभग सभी सिस्टम को कंट्रोल करता है।प्रसिद्ध गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट डॉ विजय प्रकाश ने कहा कि फास्टफूड भोजन से बचे क्योंकि कब्जियत समेत कई बीमारियों को दावत देता है ।बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार का सबसे सुंदर जिला है
पेट दर्द को हल्के में न ले तुरंत चिकित्सक से मिले। पारस हॉस्पिटल पटना के चिकित्सक सह ब्लड कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अवनीश सिंह ने कहा कि आधी से ज्यादा आबादी एनेमिया (खून की बीमारी) से ग्रसित है। बिना कारण जाने केवल आयरन सप्पलीमेंट लेने से कभी कभी मुख्य बीमारी ठीक नही होता जो घातक साबित हो सकता है |
इसलिए बिना विशेषज्ञ सलाह के दवा न ले।गठिया रोग विशेषज डॉ बी एन झा ने कहा कि अगर शरीर के सभी जोड़ मुख्य रूप से हाथ और पैर के छोटे छोटे जोड़ के साथ साथ बड़े जोड़ो में दर्द हो तो यह रहेउमाटोइड अर्थराइटिस हो सकता है। इस बीमारी में केवल दर्द निवारक दवा लेने से ठीक नही होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलने के बाद ही दवा शुरू करे।
मौके पर डॉ बी बी ठाकुर,डॉ दिलीप कुमार,डॉ अंजनी कुमार,डॉ उपेन्द्र कुमार,मीडिया प्रभारी डॉ उमेश कुमार,डॉ संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद