पटना दीघा :पथ पर उपरी पुल सहित 06 लेन पथ का निर्माण दो चरणों में होगा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना
ब्यूरो संवाददाता राज कुमार
पटना :आर0 ब्लाॅक (पटना दीघा ) पथ पर उपरी पुल सहित 06 लेन पथ का निर्माण दो चरणों में कराया जाना है। फेज-1 में आर0 ब्लाॅक से दीघा, कुल लम्बाई 6.300 किमी0 तक का निर्माण कराया जाना है, जिसका कार्यारंभ दिनांक 01.03.2019 को मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा किया गया। आज दिनांक 04.03.2019 को प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं जिलाधिकारी, पटना कुमार रवि द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
* निरीक्षण के क्रम में प्रबंध निदेशक बिहार राज्य रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि फेज-1 में आर0 ब्लाॅक से दीघा पथ पर कुल लंबाई 6.300 का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो गया है। निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 18 महीने की है। इसे 12 महीने में ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
हैरान कर देने वाला सच,बालाकोट में ऐसे चल रही थी जैश की आतंकी फैक्ट्री
* प्रबंध निदेशक बिहार राज्य रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन श्री संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि आर0 ब्लाॅक-दीघा रेलखण्ड का निर्माण गंगा नदी में जहाजों के माध्यम से सामानों के परिवहन हेतु स्वतंत्रता पूर्व कराया गया था। उक्त रेलखण्ड पर 11 जुलाई, 2004 से डी0एम0यू0 यात्री रेल सेवा की शुरूआत की गई थी। इसकी कुल लम्बाई लगभग 7.50 कि0मी0 औसत चैड़ाई लगभग 40 मीटर है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 71.2533 एकड़ है।
उक्त रेलखण्ड को रेलवे द्वारा बिहार सरकार को दिनांक 08.08.2018 को 221.72 करोड़ रुपये की लागत से हस्तानातंरित किया गया। उक्त रेलखण्ड पर पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार ने बिहार राज्य पथ विकास निगम के माध्यम से अविलम्ब 6-लेन पथ के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की। उक्त पथ के निर्माण में बुनियादी सुविधाओं यथा सर्विस लेन, सिवरेज ड्रेन, स्टाॅर्म ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, ग्रीन काॅरिडोर इत्यादि का प्रावधान किया गया है।
आर0 ब्लाॅक से दीघा तक 6-लेन पथ का निर्माण, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, शिवपुरी एवं राजीव नगर में उपरी पुल का निर्माण किया जाना है, जो पटना नगरवासियों को जाम से निजात पाने में सहायक साबित होगा। साथ ही संभावित पटना मेट्रो परियोजना हेतु स्थल का प्रावधान भी किया गया है। पटना-दीघा रेलखण्ड पर दो चरणों में निर्माण कराया जायेगा जिसके फेज-1 में आर ब्लाॅक से दीघा (कुल लम्बाई-6.300 कि0मी0) तक का निर्माण कराया जाना है एवं फेज-2 में दीघा से जे0पी0 सेतु तथा दीघा से दीदारगंज गंगा पथ (कुल- 1.760 कि0मी0) में मिलाने हेतु पथ का निर्माण कराया जायेगा।
एयरफोर्स बीएस धनोआ ने कहा ,टारगेट हिट हुआ या नहीं, कितने मरे हम इसकी गिनती नहीं करते
पटना-दीघा रेलखण्ड पर 6/4 लेन उच्च स्तरीय पथ (फेज-1) के निर्माण हेतु रु0 379.57 करोड़ का प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त है तथा इसके निर्माण हेतु दिनांक 20.02.2019 को LRBLC-Gawar(JV) को LOA निर्गत किया गया है।
* निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी कुमार रवि ने महाप्रबंधक पेसू को निर्देश दिया कि आर0 ब्लाॅक दीघा पथ पर संस्थापित विद्युत पोल एवं तार को अलग शिफ्ट किया जाय। उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मार्ग में आने वाले पेड़ को हटाया जाय।
* जिलाधिकारी कुमार रवि ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि जिला प्रशासन आर0 ब्लाॅक दीघा पथ उपरी पुल सहित 6 लेन पथ निर्माण में पूर्ण सहयोग करेगा। यहा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति शिफ्टवाईज 24 घंटे रहेगी। पक्का 47 अतिक्रमित घर चिन्ह्ति किए गए हैं, जिसे हटाया जायेगा। मार्ग में आने वाले छोटे-बड़े 15 मंदिरों को सहमति से दूसरे जगह शिफ्ट किया जायेगा। इस संबंध में मंदिर प्रबंधकों एवं पुजारियों से वार्ता भी हो चुकी है।
* निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर को निर्देश दिया कि माईकिंग करायें कि निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अगर किसी तरह का अस्थायी अतिक्रमण है तो उसे हटा लें।
* जिलाधिकारी ने कहा कि जिस सेक्टर में काम शुरू किया जायेगा, वहाँ से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जायेगा। आर0 ब्लाॅक दीघा पथ उपरी पुल सहित 6 लेन पथ निर्माण से लोगों को काफी सहूलियत होगी। सारण से सचिवालय आने में लोगों को काफी सुविधा होगी। यह पथ उत्तर बिहार से जुड़ जायेगा।
* निरीक्षण के क्रम में प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन संजय कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी, पटना कुमार रवि, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर तथा सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद