Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार सरकार का सात निश्चय ढोल का पोल है

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना 
    ब्यूरो संवाददाता राज कुमार

    पटना 28/2/2019 अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97 वी जयंती के समापन अवसर पर शोषित समाज दल की ओर से महामहिम राज्यपाल बिहार के समक्ष जन समस्याओं के खिलाफ एक विशाल धरना गर्दनीबाग में दिया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा शरण ने की|


     16 सूत्री माँगों का ज्ञापन पत्र महामहिम राज्यपाल को एक प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा । ज्ञापन पत्र में मुख्य रूप से आर्थिक आधार पर स्वर्णो के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण एवं 13 प्वाईट रोस्टर का खत्म करने, शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित करने पाठय-पुस्तकों में उनकी जीवन शामिल करने, मगध विश्वविद्यालय और अरबल-सहार सोनपुल का नाम शहीद जगदेव प्रसाद करने दलित प्रतिनिधियो का चुनाव दलित मतदाताओं द्वारा कराने और दलितों की नियुक्ति में दलित पदाधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लेने जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू करने,पुस्तकालयो में डाँकटर अम्बेडकर साहित्य लागू करने,खेती और मिल से उपजे सामान की कीमत मे समानुपात कायम करने और खेतों में सिंचाई के लिए भरपूर पानी देने जैसी माँगें शामिल थी।

    सीतामढ़ी :संकल्प रैली के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा में उत्साह


    धरना में किसान,मजदूर छात्र और महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थी राम बिलास प्रसाद ने धरणार्थीयों का हार्दिक स्वागत किया धरना  का उद्घघाटन बिहार प्रदेश की संसदीय समिति के अध्यक्ष प्रोo उमाकांत राही ने किया और शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला  उन्होंने कहा की मोदी सरकार में दलितों- पिछड़ों पर अन्याय, अत्याचार काफी बढ़ गया है, जिसका प्रमाण है उना, सहारनपुर,भीमाकोरे गाँव का दलित उत्पीड़न । मोदी सरकार में सामंती और सामप्रदायिक  शक्तियों का मनोबल काफी बढ़ गया है जिससे  देश की एकता और अखंडता  पर खतरा मंडरा  रहा है ।


    लक्षमण चौधरी ने कहा नीतिश  सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बेरोजगारो की लंबी फौज खड़ी होती जा रही है सरकार का सात निश्चय ढोल का पोल है ।समारोह का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बेडकरवादी साहित्यकार श्री रघुनीराम शास्त्री ने किया और बताया कि देश घोर गरीबी, भुखमरी, बेकारी, महँगाई से जूझ रहा है ।मोदी सरकार दलितों के विरोध में काम कर रही है तथा विदेशों से कालाधन लाकर नागरिकों के खाते में 15-15 लाख रूपये देने के वादे से हटकर धोखा डालने का काम किया है ।


    बाढ़, पटना सिटी, दानापुर, मसौढ़ी, पालीगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


    श्री शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है जिसका प्रमाण है विजय मालया, ललित मोदी, नीरभ मोदी, कोठारी आदि द्वारा अरबों-खरबो का घोटाला।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एनoकेoनंदा एवं महबूब आलम अंसारी ने भाग लिया धरना को पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ साह,ओमप्रकाश मेहता, पूनम देवी,मथुरा प्रसाद अकेला आदि ने अपना विचार प्रकट किया।धीरज ठाकुर,केदारनाथ भास्कर ने क्रांतिकारी गीत पेश किया ।

    ज्ञातव्य है कि यह अभियान 2 फरवरी से प्रारंभ होकर डाॅoसंत कुमार सिंह, अध्यक्ष शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान के नेतृत्व में बिहार और झारखंड का दौरा कर पहुँचा है।कार्यालय मंत्री राकेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Posted By:अमिताभ मिश्रा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728