Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    डुमरा थाना की हिरासत में दो व्यक्तियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत ,विमल शुक्ला


    विमल शुक्ला जिला कोंग्रेस अध्यक्ष 

    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी 
    कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर विक्की कुमार 

    सीतामढ़ी: दो कैदी के मौत के मामले में डुमरा थाना के थानप्रभरी ,चन्द्र भूषण कुमार सिंह, सोनी कुमारी,परशुराम गुप्ता,और अरुण कुमार के साथ कौंस्टेबुल, रवि कुमार ,अमित कुमार ,पंकज कुमार,और मुन्ना कुमार का नाम शामिल है।

    पढ़े :ब्रेकिंग न्यूज :सीतामढ़ी बरात मेअज्ञात व्यक्ति ने युवक गोली मारी

    ,डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज
    डुमरा थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी ,थानाध्यक्ष समेत आरोपित पुलिस कर्मी फरार ,
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  पिटाई से मौत की हुई पुष्टि ,पुलिस हिरासत में दो आरोपियों की मौत मामले में डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमे थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मियों पर पीट पीट कर हत्या का आरोप लगाया गया है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से मौत होने की पुष्टि
    इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस के दावों की पोल खुल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों का पेट भी खाली पाया गया है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डुमरा थानाध्यक्ष समेत सभी निलंबित पुलिस कर्मी फरार हो गए हैं।

    पढ़े :वैशाली जिले के वैशाली प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द में इलाज के बदले खुलेआम मांगे जाते है पैसे देखे वीडियो

    सरकारी मोबाइल सौंप कर गायब हुए
    डीएसपी मुख्यालय पीएन साहू थानाध्यक्ष के गिरफ्तारी का वारंट लेकर घूम रहे हैं। हालांकि डुमरा थानाध्यक्ष अपना सरकारी मोबाइल सौंप कर गायब हुए हैं। इसके पूर्व बुधवार की रात आईजी नैयर हसनैन खान ने डुमरा थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। इधर इस कार्रवाई के बाद थाना परिसर में सन्नाटा पसरा।

    पढ़े :सीतामढ़ी: पुलिस हिरासत में बर्बर पिटाई से दो युवकों मौत के खिलाफ धरना पर्दर्शन

    विमल शुक्ला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का क्या है कहना 

    सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना की हिरासत में दो व्यक्तियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर नीतीश सरकार की निरंकुश पुलिसिया कार्रवाई का अंग्रेज शासन की तानाशाही की तरह हत्या कर दी गई है मैं मांग करता हूं कि पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के द्वारा अमानवीय हत्या की न्यायिक जांच 24 घंटे के अंदर सरकार घोषणा करें नहीं तो सीतामढ़ी जिले में बिहार सरकार के खिलाफ जनांदोलन होगा और उसकी जिम्मेवारी बिहार सरकार की होगी
    Posted By:नविन कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728