Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    रक्षा मंत्री ने कहा- बालाकोट हवाई हमला ‘सैन्य कार्रवाई नहीं’



    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »चेन्नई 
    चेन्नई : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि बालाकोट में किया गया हवाई हमला “सैन्य कार्रवाई नहीं” थी क्योंकि इसमें आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. 
    भारतीय वायु सेना ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक शिविर को निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया था. सीतारमण ने यहां संवाददाताओं को बताया कि विदेश सचिव विजय गोखले ने हवाई हमले में मरने वालों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी थी और केवल एक बयान दिया था जो कि सरकार का “पक्ष” था.

    पढ़े:Air Strike : सबूत मांगने पर BJP का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- हमें वायु सेना पर पूरा विश्वास है

    गोखले ने पिछले मंगलवार कहा था कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर अचानक किये गए असैन्य हमले में ‘‘बड़ी संख्या में” आतंकवादी, प्रशिक्षक एवं शीर्ष कमांडर मारे गए.

    पढ़े:पाकिस्तान POK में अभी भी सक्रिय 16 आतंकी अड्डे ,अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत पाकिस्तान का करेगा पर्दाफाश

    सीतारमण की यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा हवाई हमले में मरने वालों की जानकारी मांगने के बीच आई है जबकि पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद इस हवाई हमले को अंजाम देने वाली भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी केंद्र सरकार देगी. रक्षा मंत्री ने हवाई हमले को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़ कर देखे जाने से भी इनकार किया
    Posted By:कविता चौधरी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728