जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, 18 लोग घायल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »जम्मू कश्मीर
जम्मू में बस स्टैंड के पास गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे हुए ग्रेनेड विस्फोट में अठारह लोगों के घायल होने की खबर है। जम्मू के आईजीपी एम.के. सिन्हा ने बताया कि बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका हुआ है। इसमें करीब 18 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में शिफ्ट किया गया है।
J&K: Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital.More details awaited
ग्रेनेड विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर शुरुआती जांच शुरु कर दी है। साथ ही, विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।
MK Sinha, IGP Jammu on blast at bus stand: It was a grenade explosion, it has caused injuries to approximately 18 people, all shifted to hospital
गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिल को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया था। विस्फोटक से भरी गाड़ी के सीआरपीएफ बस में टक्कर मारने के चलते अर्धसैनिक बलों के 40 जवान शहीद हो गए। इसे पिछले कई दशकों में बड़ा आतंकी हमला माना गया। इस हमले कि जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
Posted By :विवेक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद