Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पटना: लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया,

    WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना 
    ब्यूरो संवाददाता राज कुमार 

    पटना: लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान यहां प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमारऔर लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान ने भी रैली को संबोधित किया. नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम 40 में से 40 सीटें जीतेंगे. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी सरकार और बिहार में जदयू सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया.

    बिहार में 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को पेंशन का लाभ
    नीतीश कुमार ने कहा, 'बिहार में 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को पेंशन का लाभ देने के लिए हमने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना शुरू की है. इससे परिवार में वृद्धजनों की इज्जत बढ़ेगी. हर क्षेत्र में तरक्की हो रही है, हर क्षेत्र का विकास हो रहा है. गांव-गांव में सड़क बन गयी है. बिहार में यह कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि गांव में रहने वाले लोगों को भी नल का जल मिलेगा. हमने इसे मुमकिन कर दिखाया है. 2 अक्टूबर 2019 तक राज्य के हर घर में शौचालय बन जायेगा |

    बालाकोट में वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश का मदरसा तालीम-उल-कुरान के चार मकान तबाह हुए.सरकार के पास है तस्वीरें

    पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार ने कहा
    पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'पांच साल के कार्यकाल में ही माननीय नरेंद्र मोदी जी ने जितना काम किया है, उसकी लोग हमेशा चर्चा करते हैं. गरीबों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलना कोई मामूली बात नहीं है. केंद्र ने सवर्णों को 10% आरक्षण दिया. आज देश का यह माहौल बना है कि आतंकवाद के खिलाफ सभी लोग एकजुट हो गये हैं. मैं देश की सेना को सलाम करता हूं और माननीय मोदी जी को बधाई देता हूं.

    जन-मन में 'अभिनंदन', 60 घंटे बाद देश की धरती पर विंग कमांडर वर्तमान, पैंतरे बदलता रहा पाकिस्तान

    पीएम मोदी ने रैली में एक तरफ सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की
     पीएम मोदी ने रैली में एक तरफ सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की, तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार को तेजी मिली है. नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी है. पटना में मेट्रो शुरू होने वाली है. पटना को स्मार्ट बनाने की दिशा में कई कदम उठाये गए हैं. 
    बिहार में विकास की पंचधारा 
    बिहार को जिस स्थिति से बाहर निकाला वो प्रशंसनीय है. एनडीए की सरकार ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि बिहार में विकास की पंचधारा यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, ये सुनिश्चित हो. बिहार ने विकास की जिस रफ्तार को पकड़ा है, वो और गति पकड़े इसके लिए केंद्र की NDA सरकार ने निरंतर प्रयास किया है. 

    पाकिस्तान अभी भी होश में नहीं पाकिस्तानी, 'रेडियो मारे गए आतंकियों को बताया शहीद


    वीडियो NDTVके सौजन्य से 

    देखिये वीडियो  PM मोदी ने मेगा रैली क्या कहा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728