Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारत नेपाल बॉर्डर पर एसबी ने 14 किलो 250 ग्राम गांजा तस्कर को पकड़ा

    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी,बिहार
    ब्यूरो संवाददाता रौशन कुमार  साह की रिपोर्ट 

    सीतामढ़ी: सोनबरसा कन्हौली एसएसबी के जवानों ने थाना क्षेत्र के बेताही में पिलर संख्या 329/35 से ढाई किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में एक बाइक पर लदे करीब 14 किलो ढाई सौ ग्राम नशीली गांजा के साथ बाइक को जब्त किया है।

    ये भी पढ़े :द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लगाया पीपल और बरगद के पौधे

    साथ ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया है।धंधेबाजों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के संग्राम फंद निवासी जय नरायन महतो पिता शिवनंदन महतो,व इसके ही रोहित कुमार पिता जय नरायन महतो के रूप में की गई है,दोनो पिता पुत्र है।


    ये भी पढ़े:सीतामढ़ी शहर बना कूड़े और कचरे का शहर,देखे वीडियो

    इंस्पेक्टर बिसन दास ने कहा कि-गुप्त सूचना मिली थी,इसी के बाद नाका लगाकर शक होने पर बाइक को तलासी ली गयी,जहा यह सफलता प्राप्त हुई।इंस्पेक्टर ने बताया कि,शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के साथ ही तमाम नशीली पदार्थ की तस्करी पर भी एसएसबी की नजर है।

    अनिकेत शर्मा द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728