Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हाजीपुर छह नकाबपोश अपराधियों ने अमेजॉन कार्यालय से आठ लाख लुट कर फरार

    We News 24 Hindi »हाजीपुर,वैशाली
    ब्यूरो संवाददाता नागमणि  की रिपोर्ट 

    हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में सदर थाना क्षेत्र के चेला चौक के निकट ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन के कार्यालय से अपराधियों ने आठ लाख रुपए नकद की लूट कर ली। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने आज यहां बताया कि कल रात करीब छह की संख्या में नकाबपोश अपराधी अमेजॉन कार्यालय में आए। 


    ये भी पढ़े :महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा जी ही सरकार बनेगी ,नितिन गडकरी

    उन्होंने बताया कि अपराधी हथियार के बल पर पहले सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बना लिया और आलमीरा में रखे कलेक्शन के आठ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दयाल ने बताया कि इस बीच एक कर्मचारी राजकुमार के विरोध करने पर अपराधियों ने उसे पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    अंजुम खान द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728