Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हरियाणा बेटी के प्रेम विवाह से दुखी होकर पिता ने बेटे पत्नी के साथ नहर में डूबकर जान दी

    We News24 Hindi »सिरसा,हरियाणा
    ब्यूरो संवाददाता गोविन्द कुमार की रिपोर्ट

    सिरसा:हरियाणा में फतेहाबाद जिले के रतिया में एक व्यक्ति ने बेटी के प्रेम विवाह से व्यथित होकर अपने बेटे तथा पत्नी के साथ नहर में डूबकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार कस्बा रतिया की टिब्बा कॉलोनी निवासी निरंजन दास एक दिन पहले ही अपने बेटे हर्ष व पत्नी नीलम के साथ अपनी गाड़ी से कहीं निकला था, 



    लेकिन उसके बाद न तो उनका फोन मिल रहा था और न ही कहीं अता पता चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने गांव रोजांवाली के पास भाखड़ा नहर से गाड़ी बरामद कर तीनों के शव भी बरामद कर लिये है। गाड़ी के अंदर ही तीनों शव मिल गये। पुलिस ने इस मामले में मृतक निरंजन के भाई की शिकायत पर फिलहाल इत्तफाकियां मौत की कार्रवाई की है। 

    परिजनोंं ने पुलिस को बताया कि निरंजन दास अरोड़ा गाडियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। हाल ही में उसकी बेटी ने एक युवक के साथ लव मैरिज कर ली। इस बात से पिता निरंजन दास नाराज हो गया और पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। रविवार को निरंजन ने बेटे तथा पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। इस दौरान निरंजन ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। तेज बहाव के चलते गाड़ी पानी में ही बह गई जिससे उसमें सवार तीनों की मौत हो गई।

    अंशु गुप्ता द्वारा किय गया पोस्ट 


    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728