Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उतराखंड माता हुयी कुमाता ,अपने छह माह के बच्चे को मर डाला

    We News24 Hindi »हरिद्वार,उतराखंड

    हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के सर्वप्रिय विहार में मां अपने छह माह के मासूम बच्चे की हत्या की दोषी पायी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के सर्वप्रिय विहार में रविवार शाम को छह माह के बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया। बाद में पता चला कि मासूम का अपहरण नहीं हुआ था।

     बल्कि उसकी मां ने ही उसको गंगा की नहर में फेंक दिया था। बच्चे के लगातार दूध पीने की जिद से परेशान होकर मां ने यह घिनौना कृत्य किया। Also के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेेथिल अबुदई ने बताया कि सिडकुल स्थित कंपनी में कार्यरत दीपक सर्वप्रिय विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहा है। रविवार को उनकी पत्नी संगीता बलूनी ने सूचना दी कि वह छह माह के मासूम बेटे अंश के पास तीन साल की बेटी को छोड़कर दूध की डेयरी पर गई थी,

     लेकिन जब वह आई तो उसका बेटा गायब था। जबकि बेटी कमरे में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि उक्त घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना कनखल में दी गई। कनखल पुलिस द्वारा बच्चे की बरामदगी हेतु जांच पड़ताल करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की सहायता ली गई और बच्चे की मां से कई बार पूछताछ की गई। पुलिस को बयानों में विरोधाभास नजर आया।


    आर्यन कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728