Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    NH 104 पर बस से कुचलकर एक युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी,बिहार
    ब्यूरो संवाददाता रौशन कुमार  साह की रिपोर्ट 

    बिहार :के सीतामढ़ी जिले के  सुरसंड थाना क्षेत्र के रामबाग एनएच 104 लचका में एक सवारी बस से कुचलकर एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गया मृतक की पहचान थाना क्षेत्र सह सुरसंड नगर पंचायत वार्ड नम्बर 10 निवासी सुरेन्द्र वारिक के 26 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार वारिक के रूप में पहचान हुई है। 

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी शहर बना कूड़े और कचरे का शहर,देखे वीडियो

    आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर बल्ला लगाकर एनएच 104 जाम साढ़े तीन घण्टा कर याता यात को बाधित किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह,अवर निरीक्षक यादवेन्द्र कुमार सिंह,श्याम बिहारी उपाध्याय,जितेंन्द्र कुमार सिंह ने शस्त्र बलो के साथ घटना स्थल पर पहुचकर आक्रोशित लोगो को समझाने की प्रयास किया लेकिन एक भी नही चला।



    ये भी पढ़े :भारत नेपाल बॉर्डर पर एसबी ने 14 किलो 250 ग्राम गांजा तस्कर को पकड़ा

    तो इसकी सूचना बीडीओ मो0 युनूस सलीम को दी।सुचना मिलते ही बीडीओ मो0  युनूस सलीम घटना स्थल पर पहुचकर पूर्व मुखिया शोभित राउत,पूर्व सरपंच गोपाल वारिक,कपिन्द्र वारिक,धर्मेन्द्र राउत के साथ वार्ता कर बीडीओ मो0 सलीम ने सरकारी नियमनानुसार पारिवारिक लाभ योजना से मृतक के पिता को 20 हजार रुपये का चेक दिया। और मृतक के पिता सुरेन्द्र वारिक के फर्द ब्यान पर थाने में अज्ञात लाठ ट्रांसपोर्ट कम्पनी के अज्ञात चालक के विरुद्ध थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोर्स्मार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया।



    रौशनी कुमार द्वारा  किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728