Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

    We News 24 Hindi »पटना,बिहार
    ब्यूरो संवाददाता राजकुमार  की रिपोर्ट 

    पटना:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत पर आज सुनवाई होने वाली है। झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को चारा घोटाला मामले में लालू की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई होगी। इसे संयोग कहें या पॉलिटिकल प्‍लानिंग लालू के लाल तेजस्‍वी यादव रांची में ही हैं। वे गुरुवार को ही दिल्‍ली से सीधे रांची पहुंच गये हैं। उनकी भी नजर झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई है।  

    बिहार राजद की मानें तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से जमानत के लिए दायर याचिका पर बिहार ही नहीं पूरे देश की नजर लगी हुई है। राजद समेत लालू के समर्थकों को उम्‍मीद है कि झारखंड हाईकोर्ट से उन्‍हें जमानत मिल जाएगी। एक बार फिर लालू यादव बाहर आएंगे। इससे पहले उन्‍हें देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाईकाेर्ट से जमानत मिल चुकी है। लालू ने चारा घोटाले के दुमका मामले में जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका में स्‍वास्‍थ्‍य और आधी सजा काट लेने का हवाला दिया गया है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल की ओर से कोर्ट से विशेष आग्रह करने पर वह जल्द सुनवाई के लिए तैयार हुआ है।  

    ये भी पढ़े :हाजीपुर छह नकाबपोश अपराधियों ने अमेजॉन कार्यालय से आठ लाख लुट कर फरार


    गौरतलब है कि तेजस्‍वी यादव भी अभी रांची में ही हैं। हालांकि वे महागठबंधन में सीटाें के बंटवारे के लिए  रांची पहुंचे हुए हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो लालू की जमानत याचिका पर होनेवाली सुनवाई पर उनकी भी नजर लगी हुई है। तेजस्‍वी यादव गुरुवार को ही रांची पहुंच गए। साथ ही उन्‍होंने जेएमएम सुप्रीमो हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की। उन्‍होंने कहा कि एनडीए को रोकना पहली प्राथमिकता है। 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728