Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    🙏3 जुलाई को आएगा ऑर्डर ,श्रावण में कांवरिया देवघर में पूजा व दर्शन कर पाएंगे या नहीं


    We News 24 Hindi »झारखंड/राज्य 

    राँची से सुनील प्रसाद   की रिपोर्ट।

    रांची: श्रावणी मेला और बैद्यनाथ मंदिर  में पूजा अर्चना मामले में मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश  सुरक्षित रख लिया है.
    इसके साथ ही, कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई पर फैसला सुनाने को कहा है. केस की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी. 

    बता दें कि, पूजा व दर्शन करने के लिए मंदिर का पट खोलने से संबंधित जनहित याचिक (PIL) मुख्य न्यायमूर्ति एवं जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई.वहीं, पिछली सुनवाई पर तैयारियों से संबंधित हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा थाजानकारीके अनुसार, पिछली तारीख पर अदालत ने राज्य सरकार से जानना चाहा था कि, कावड़ यात्रा को लेकर क्या कुछ तैयारी है. 


    अदालत ने यह भी जानना चाहा कि, क्या कावड़ यात्रा शुरू कराई जा सकती है.गौरतलब है कि, भौतिक पूजा व दर्शन करने के लिए मंदिर का पट खोलने से संबंधित जनहित याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गई है. यह याचिका झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दायर की है.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728