Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गिरिराज सिंह के बाद अब मुजफ्फरपुर के सांसद और विधायक के लापता होने का पोस्टर



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/ मुजफ्फरपुर 

    ब्यूरो रिपोर्ट 

     मुजफ्फरपुरः बिहार में जहां एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के लगभग 12 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं संकट की घड़ी में मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद और विधायक बेबी कुमारी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी के चलते ग्रामीणों ने जगह-जगह पर सांसद और विधायक के लापता होने के पोस्टर लगा दिए हैं।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी: शहर में बरसाती पानी से बाढ़ के हालात, कई मोहल्लों में नाव चलाने की नौबत,देखे वार्ड 21 की हालात


    दरअसल, मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के आथर और बिंदा गांव के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक बेबी कुमारी और मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद के लापता होने का पोस्टर चिपकाया है। उनका कहना है कि सांसद और विधायक चुनाव के समय वह हमारे बीच आते हैं लेकिन संकट की इस घड़ी में एक बार भी हमारा हाल जानने नहीं आए हैं।

    ये भी पढ़े-Himachal News:29 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष का विधिवत कार्यभार संभालेंगे सुरेश कश्यप: त्रिलोक



     इसी के विरोध में वह जगह-जगह पर सांसद और विधायक के लापता होने के पोस्टर लगा रहे हैं।बता दें कि इससे पहले ग्रामीणों ने बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के भी लापता होने के पोस्टर लगाए थे। इतना ही नहीं उन्हें खोज निकालने वाले के लिए इनाम भी रखा गया था।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728