Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पाकिस्तान से बड़ी खबर :ट्रेन बस की टक्कर में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत




    We News 24 Hindi »पाकिस्तान/लाहोर 

    रविंदर सिंह रॉबिन की रिपोर्ट 

    लाहौर: पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक ट्रेन हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस लाहौर से कराची जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसा ननकाना साहिब के करीब सुच्चा सौधा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। यहां कोई गेट नहीं है। 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। कुल 10 लोग घायल हैं। 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 35 राहतकर्मी मौके पर मौजूद हैं। 

    ये भी पढ़े-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध सरकार ने 31 जुलाई तक बढाया गया


    इमरान ने शोक व्यक्त किया
    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि एक्सीडेंट की वजह बिना गेट वाली रेलवे क्रॉसिंग है। यहां तेज रफ्तार शाह हुसैन एक्सप्रेस निकलने वाली थी। इसी दौरान बस के ड्राइवर ने भी रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना पर शोक जताया।

    ये भी पढ़े-अपनी ही सरकार में पुलिस अधिकारी के तबादला आदेश पर सडक़ पर उतरे प्रो. राम कुमार


    रेल मंत्री शेख रशीद ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि सभी सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब से मत्था टेककर लौट रहे थे।

    टेककर लौट रहे थे।

    पिछले साल दो हादसों में 100 लोग मारे गए थे
    पाकिस्तान में पिछले साल अक्टूबर में तेजगाम रेल हादसा हुआ था। इसमें 89 लोगों की मौत हो गई थी। तब इमरान खान का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो नवाज शरीफ के दौर का था। तब इमरान ने रेल हादसे पर रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि, तेजगाम हादसे के बाद उन्होंने बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद का बचाव किया था। इसके अलावा 1 जुलाई 2019 को सादिकाबाद में मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर में 11 लोग मारे गए थे।

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728