Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दुल्हिन बाजार एवं फुलवारी शरीफ,बज्रपात में मृत व्यक्ति के परिवार को चार लाख अनुदान राशी दिया गया



    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य/ 

    पटना  से राज कुमार की रिपोर्ट


    पटना:जिलाधिकारी कुमार रवि ने बज्रपात में मृत व्यक्ति के  परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति एवं संवेदना प्रदर्शित करते हुए दुल्हिन बाजार एवं फुलवारी शरीफ के अंचलाधिकारी को चार लाख के अनुग्रह अनुदान की राशि  पीड़ित परिवार के आश्रित को तत्क्षण प्रदान करने का त्वरित निर्देश दिया।


    तदनुसार दुल्हिन बाजार एवं फुलवारी शरीफ के अंचलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  प्रत्येक मृतक के आश्रित ( कुल छ:)को चार -चार लाख के अनुग्रह अनुदान की राशि  शुक्रवार को प्रदान किया गया।

    ये भी पढ़े-VIDEO :भारत के पीएम मोदी का तेवर देख चीन पाकिस्तान के छूटे पसीने


    दुल्हिन बाजार के मृतक एवं आश्रित (पांच व्यक्ति)-


    मृतक सुलोचना देवी के आश्रित पुत्र लालमोहन मांझी को ₹400000 दिए गए।
    मृतक रजिया देवी के पति फेकन मांझी को₹400000 दिए गए।
    मृतक नीकु कुमारी की माता सुनैना देवी को ₹400000 प्रदान किए गए।
    मृतक झुनझुन यादव की पत्नी जानकारी देवी को ₹400000 प्रदान किए गए।
    मृतक मुकेश कुमार की पत्नी शोभा देवी को ₹400000 प्रदान किए गए।
    फुलवारी शरीफ अंचल अंतर्गत( एक व्यक्ति)
    सकरैचा  पंचायत के मृतक मुकेश कुमार के आश्रित पिता करण मांझी को अंचलाधिकारी द्वारा ₹400000 प्रदान किए गए।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728