Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कोरोना से बिगड़ते हालात -रविशंकर प्रसाद ने राज्य सरकार से अस्पतालों की संख्या बढ़ाने को कहा




    We News 24 Hindi »पटना/बिहार

    रोहित ठाकुर की रिपोर्ट 


    बिहार :में कोरोना ने हाल बेहाल कर दिया है. प्रतिदिन हजारों की संख्या में नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में बिहार और खासकर राजधानी पटना की स्थिति को देखते हुए स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी एक्टिव हो गए हैं.

     रविशंकर प्रसाद ने रविवार को पटना के हालात को लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पटना एम्स के निदेशक और पटना के डीएम से बातचीत की है. रविशंकर प्रसाद ने स्थिति को देखते हुए पटना में कोरोना संबंधित इलाज के लिए अस्पताल की संख्या बढ़ाए जाने को आवश्यकता बताया है. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से इस पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है.




    रविशंकर प्रसाद ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और मुख्य सचिव दीपक कुमार से विशेष तौर पर कहा है कि वह कोरोना डेडीकेटेड अस्पतालों की संख्या बढ़ाएं. उन्होंने पीएमसीएच में कोरोना के इलाज के लिए अलग विंग बनाए जाने की जरूरत बताई है. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ये भी आग्रह किया है कि पटना में जो बड़े निजी अस्पताल हैं, वहां भी कोरोना के इलाज की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार पहल करे, जिससे सरकारी अस्पताल पर दबाव कुछ कम होगा.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728