Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Bihta News:बी. डी. पाण्डेय पब्लिक स्कूल में मनाई गई तुलसी जयंती।



    We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/पटना 


     बिहटा से रईस अहमद की रिपोर्ट

    बिहटा:-पटना जिला के बिहटा में आज  बी. डी. पाण्डेय पब्लिक स्कूल, राघोपुर, बिहटा के प्रांगण में महा कवि संत तुलसी दास की जयंती सादगी पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के निदेशक श्री जागेश्वर धारी पाण्डेय,  प्राचार्य श्री दिलीप कुमार, छात्रा स्नेहा कुमारी , वैष्णवी कुमारी,  छात्र रक्षित कुमार और अमोघ सिंह ने श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित किया।



    इस अवसर पर निदेशक जे. डी. पाण्डेय ने तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्हों ने बताया की तुलसीदास ने श्री रामचरित मानस, विनय पत्रिका, कवितावली, दोहावली इत्यादि अनेक ग्रंथो की रचना की, जिसमें श्री रामचरित मानस सर्वाधिक लोकप्रिये है। इसकी रचना आज से 427 साल पहले की गई थी जो तब से आज तक प्रासंगिक बनी हुई है और भविष्य में भी प्रासंगिक बनी रहे गी।

    ये भी पढ़े-पटना के बड़े अस्पतालों की ऐसी दुर्गति पहले कभी नहीं हुई,जितना भाजपा कोटे के स्वास्थ्य मंत्रियों के अधीन में हुआ

     


    इन्होंने ने इस ग्रन्थ के द्वारा परिवार,  समाज, राजा - प्रजा,  जाति - धर्म,  इत्यादि के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। जब तक आकाश में सूरज और चाँद रहेगा तबतक इनका नाम एवं कृति आबाद रहे यही मेरी शुभकामना है।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728