Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    BREAKING:गाजियाबाद पटाखा फैक्ट्री में धमाका 7 लोगों की मौत;4 घायल ,20 लोग अभी भी अंदर


    We News 24 Hindi » उत्तर प्रदेश /राज्य 

    गजिबाद  से राजकुमार चौहान की रिपोर्ट


    गाजियाबाद: में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। अचानक हुए धमाके से आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

    ये भी पढ़े-जमशेदपुर :कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार का विरोध,पुलिस किया लाठीचार्ज

    आसपास के घरों में भी चलता था पटाखा बनाने का काम
    10 लोगों को बाहर निकाला गया है। यहां काम करने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। यहां केक में लगाए जाने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। फैक्ट्री मालिक आसपास के घरों में कच्‍चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था।

    ये भी पढ़े-भारतीय किसान संगठन ने गोपाल नेगी को हिमाचल की कमान सौंपी ,तीन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा




    घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात नीरज जादौन, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल को ग्रामीणों ने घेरा। ग्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे थे।
    इसके अलावा शहीद नगर इलाके में भी एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। यहा आग इतनी भीषण थी कि 10 दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों बाद उस पर काबू पाया।

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728