Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अच्छी खबर : कोरोना संक्रमण को मात देने वाला वैक्सीन 15 अगस्त तक हो सकता है लॉन्च



    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    गोविन्द कुमार  की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली :  कोवैक्सीन की प्रीक्लीनिकल स्टडी सफलतापूर्वक पूरी, अब ह्यूमन ट्रायल के फेज 1 और 2 की होगी शुरुआत। फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक और आईसीएमआर की तरफ से इस वैक्सीन की लॉन्चिंग संभव है.

    ये ही पढ़े-भारत में कोविड-19 रिकवरी मामलों में लगातार हो रही है वृद्धि,सक्रिय मामलों के मुकाबले स्वस्थ रोगियों की संख्या अधिक


    वैक्सीन को लेकर ICMR ने शनिवार को एक बयान जारी किया है. ICMR का कहना है कि वैक्सीन की प्रीक्लीनिकल स्टडी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है, अब ह्यूमन ट्रायल के फेज 1 और 2 की शुरुआत होनी है. ICMR ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य हित में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि एक स्वदेशी वैक्सीन के ​परीक्षणों में तेजी लाई जाए. वैक्सीन को लेकर ICMR की प्रक्रिया विश्व स्तर पर स्वीकृत मानदंडों के अनुसार ठीक है. 

    ये ही पढ़े-लद्दाख के एक वीडियो को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राहुल गांधी पर साधा निशाना,बोले- फैला रहे भ्रम


    ICMR का कहना है कि हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द वैक्सीन के सभी चरणों को पूरा करना है, ताकि बिना किसी देरी के जनसंख्या आधारित परीक्षणों की शुरुआत की जा सके. गौरतलब है कि हाल ही में कोवैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की इजाजत मिली है. आईसीएमआर की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा.


    इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए थे तो उम्मीद है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है. सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है.

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728