मुंबई :विश्व के साथ साथ पूरा भारत निरंतर कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है l आए दिन लोग विभिन्न समस्याओं से लड़ रहे हैं ऐसे में हर कोई आम जनता के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं का हौसला अफजाई कर रहा है l
विभिन्न फिल्मकार और निर्देशक शॉर्ट फिल्म म्यूजिक वीडियो के माध्यम से आम जनता के साथ-साथ कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टर,पुलिस,समाजसेवी, नर्स जैसे लोगों के लिए गीत समर्पित कर रहे हैं लेकिन पहली बार निर्देशक राज विश्वकर्मा की म्यूजिक वीडियो "हमारा अभिमान" में देश के बच्चों ने कोरोना के योद्धाओं को यह गीत समर्पित कर उनका हौसला अफजाई किया है जिसे हाल ही में b4u म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है जिसे दर्शकों और श्रोताओं के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है l
म्यूजिक वीडियो की परिकल्पना और निर्देशन राज विश्वकर्मा ने किया है वहीं इसके गीतकार सलमान खान स्टारर हिंदी फिल्म दंगल के लेखक दिलीप शुक्ला है संगीतकार भानु पंडित,गायन अनीता भट्ट व भानु पंडित ,असिस्टेंट क्रिएटिव डायरेक्टर अभिजीत मिश्रा,प्रचार प्रसार त्रिलोका मीडिया नेटवर्क व संपादन यश विश्वकर्मा का हैl
ज्ञात हो कि राज विश्वकर्मा टीवी और फिल्म जगत का एक जाना माना नाम है, जिसने इसके पहले अंताक्षरी,सारेगामापा (ज़ी टीवी),राइजिंग स्टार (कलर्स),ओम शांति ओम (स्टार भारत),नाले नहले पे दहला (महुआ) जैसे दर्जनों रियलिटी शो में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है l
Post Top Ad
Author Details WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, र
WE NEWS 24 एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, धर्म, शिक्षा, अपराध, ग्रामीण विकास और मानवाधिकार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करता है।
हमारा लक्ष्य केवल खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों को उजागर करना है जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया अक्सर अनदेखा कर देती है।